{"_id":"634a4cee6db5170a8433f3d3","slug":"one-student-died-in-an-accident-while-going-to-give-pet-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: पीआईटी की परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: पीआईटी की परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल
Sat, 15 Oct 2022 11:32 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:32 AM IST
सार
बहराइच में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह यूपीएसएसएससी की पीईटी परीक्षा देने जा रहा था।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर हाईवे पर हरदी थाना क्षेत्र के मेथौरा के निकट शनिवार की भोर पीईटी (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) देने जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
बौंडी थाना के बैरिया के बड़हिन पुरवा निवासी 25 वर्षीय सूर्य प्रकाश अपने साथी श्रावस्ती जिले के भिनगा थाना के एलहवा गांव निवासी 25 वर्षीय संजय के साथ बाइक से पीईटी की परीक्षा देने सीतापुर जा रहे थे। वह बहराइच-सीतापुर हाईवे पर मेथौरा के निकट पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने ठोकर मार दी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक पिकअप में फंसकर कुछ दूर घिसटती चली गई। इस घटना में सूर्य प्रकाश की मौके पर ही मौत गई। आसपास के लोगों ने घायल संजय को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन