फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One nation one election is necessary for the integrity of the country, frequent elections hinder development

Lucknow News: देश की अखंडता के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव जरूरी, बार-बार चुनाव से रुकता है विकास

Mon, 21 Apr 2025 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
One nation one election is necessary for the integrity of the country, frequent elections hinder development
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने रविवार को आशियाना स्थित अपने आवास पर एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर गोष्ठी की। गोष्ठी में भारत की चुनाव प्रणाली में सुधार पर बात रखी गई। गोष्ठी में मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए डॉ. राजेश्वर ने एक राष्ट्र, एक चुनाव को राष्ट्र की अखंडता के लिए जरूरी बताया। कहा कि देश की इतनी बड़ी आबादी को बार-बार चुनाव में नहीं झोंका जा सकता।
विज्ञापन

चुनावों में होने वाले भारी-भरकम खर्च को लेकर कहा कि बार-बार चुनाव होने से बहुत अधिक धन का व्यय होता है। जितना देश का शिक्षा का बजट हैए उसका आधा चुनावों में खर्च हो जाता है। आपातकाल और बाद में कई लोकसभाओं और विधानसभाओं के समयपूर्व विघटन ने एक साथ चुनाव की प्रथा को बाधित किया। उन्होंने एक साथ चुनाव के बहुत से फायदे गिनाए।
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने गोष्ठी में कांग्रेस द्वारा अनुच्छेद 356 के दुरुपयोग पर प्रकाश डाला, जिसके तहत विभिन्न कांग्रेस सरकारों ने 90 राज्य सरकारों को भंग किया। इस दुरुपयोग ने एक साथ चुनाव के चक्र को बाधित किया और देश में अलग-अलग समय पर चुनावों की प्रथा को बढ़ावा दिया। उन्होंने बंगाल में हिंदुओं पर हो रही हिंसा पर चिंता जताई। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्या और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने भी विचार रखे। गोष्ठी में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय जनता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed