फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one more death in barabanki due to consumption of alcohol

बाराबंकी में एक और की मौत, बेटे ने बताया-दो दिन पहले पी थी शराब

Fri, 12 Jan 2018 02:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 12 Jan 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
one more death in barabanki due to consumption of alcohol
मृतकों के परिजन।

बाराबंकी में शुक्रवार सुबह एक और व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उदवतपुर निवासी बहादुर ने दो दिन पहले शराब पी थी। उसके बाद से तबीयत खराब होने के बाद घर पर ही चोरी-छिपे इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


आज सुबह तबीयत ज्यादा खराब होने पर बेटा सतनाम उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां पीड़ित ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ राघवेंद्र के मुताबिक बेटे ने बताया था कि पीड़ित ने देवा कस्बे में किराना स्टोर से स्प्रिट मंगाकर पिया था। हालांकि मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार को बाराबंकी में 12 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत का मामला सामने आया था। उसके ठीक अगले दिन बाराबंकी के डीएम ने प्रेस कॉफ्रेंस कर जानकारी दी थी कि सिर्फ तीन की मौत स्प्रिट पीने से हुई है, बाकी की मौत अन्य कारणों से हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच गृह विभाग और आबकारी विभाग को सौंपते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायत देने और पीड़ितों के समुचित इलाज की व्यवस्‍था करने के आदेश दिए थे।

वहीं, राज्य मानवाधिकार आयोग ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम बाराबंकी और प्रदेश के आबकारी आयुक्त से दो हफ्ते में जांच कर ‌रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed