{"_id":"65d08b4c0c7db83fdd0e769a","slug":"one-man-died-when-a-vehicle-of-magistrate-hits-a-man-in-balrampur-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: मजिस्ट्रेट के वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, दर्दनाक मौत, एसडीएम व चालक वाहन छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: मजिस्ट्रेट के वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, दर्दनाक मौत, एसडीएम व चालक वाहन छोड़कर भागे
Sat, 17 Feb 2024 04:08 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी , बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी , बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:08 PM IST
सार
बलरामपुर में मजिस्ट्रेट के वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। एसडीएम व चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
इसी गाड़ी से हुआ हादसा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बलरामपुर जिले की कोतवाली देहात के फुलवरिया बाईपास पर अपर उपजिलाधिकारी के वाहन ने बाइक सवार को रौंद डाला जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद एसडीएम संतोष ओझा व चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गए। मृतक के चचेरे भाई ने एसडीएम व चालक को हादसे का जिम्मेदार बनाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। शुक्रवार की देर रात नौ बजे के करीब सुनील कुमार (24) निवासी विशुनापुर शहर से बाईपास होकर सेखुईया कला गांव जा रहा था। उसी समय सामने से आ रही एसडीएम की गाड़ी ने उसे ठोकर मार दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा को लगेगा तगड़ा झटका! करीब आधा दर्जन विधायक भाजपा में शामिल होने की तैयारी में
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती: परीक्षार्थियों ने पुलिसकर्मी के रूप में मॉब लिंचिंग के सवालों का दिया जवाब, गणित के प्रश्नों ने किया परेशान
मृतक के चचेरे भाई रविंद्र ने बताया कि गाड़ी बाइक सवार को रौंदते हुए आगे बढ़ी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने वाहन को रोका। बाइक सवार सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहां मौजूद राजेंद्र, शिवा, विनोद कुमार पाल, रवींद्र सोनकर और आनंद आदि ने घायल को पहच लिया। वो घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 पर फोन करने लगे।
इसी का फायदा उठाकर मौके से एसडीएम व वाहन के चालक भाग गए। एबुंलेंस से युवक को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सरकारी वाहन को कब्जे में ले लिया है। एफआईआर के बाद पुलिस छानबीन कर रही है।
फोटोग्राफी का था व्यवसाय, शादी विवाह में करता था बुकिंग
हादसे में मृतक सुनील कुमार फोटोग्राफी के व्यवसाय से जुड़ा हुआ था। वह शादी-विवाह या आयोजनों में बुकिंग करके आमदनी करता था। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। मृतक के पिता गुरूसहाय पोस्टमैन हैं। उन्होंने बताया कि बेटे से परिवार को काफी उम्मीदें थीं अब सहारा ही छिन गया। युवक की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। मां व पत्नी का रो- रोकर बुरा हाल है।