फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one lakh Residents in Lucknow Left Thirsty for Electricity for 42 Hours Anger Erupts

Lucknow News: 42 घंटे बिजली के लिए तरसी एक लाख की आबादी; फूटा लोगों का गुस्सा, जेई को बनाया बंधक, पंचर की कार

Sun, 24 May 2026 09:13 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 24 May 2026 09:13 AM IST
सार

राजधानी में बिजली के लिए एक लाख की आबादी 42 घंटे तक तरसी। इस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने जेई को बंधक बनाकर कार पंचर कर दी। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
one lakh Residents in Lucknow Left Thirsty for Electricity for 42 Hours Anger Erupts
बिजली के लिए प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी लखनऊ में पारा बढ़ने के साथ बिजली संकट गहराता जा रहा है। एफसीआई और शकुंतला उपकेंद्र से जुड़े इलाकों की करीब एक लाख की आबादी 42 घंटे तक बिजली के लिए तरस गई। इस बीच शिकायत के बावजूद बिजली नहीं आई तो शुक्रवार रात 11:15 बजे उपभोक्ताओं का गुस्सा बुद्धेश्वर चौराहे पर फूट पड़ा। 300 से ज्यादा लोगों ने सड़क जाम कर एक घंटे तक प्रदर्शन किया। इससे आवागमन ठप हुआ तो पुलिस ने लाठी फटकार लोगों को खदेड़ा।

विज्ञापन




मुनेश्वरपुरम, प्रभातपुरम, बादशाह सिटी, चंदन विहार, शिया कॉलोनी, नूरनगर, हर्ष नगर, भपटामऊ, जाहिदनगर, बाबू मियां चक्की से मंदिर तक के इलाके शुक्रवार सुबह चार बजे से बिजली संकट की चपेट में रहे। गुस्साए लोग रात तीन बजे तक प्रदर्शन करते रहे। शनिवार सुबह चार बजे मुनेश्वरपुरम के कुछ हिस्से की बिजली चालू हुई तो लोग घर लौटे।

विज्ञापन

जेई को बंधक बनाया, पंचर की कार

जेई जहांगीर आलम कार से लोगों के बीच पहुंचे तो उनके खिलाफ नारेबाजी होने लगी। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें बंधक बनाकर जमीन पर बैठा लिया और कार भी पंचर कर दी। इसके बाद प्रदर्शनकारी बुद्धेश्वर चौराहे पर जाम लगाकर बैठ गए। पुलिस ने जेई को इनके बीच से निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मुनेश्वरपुरम निवासी अनुरोध मिश्रा ने बताया कि एफसीआई उपकेंद्र पर श्रमिकों को बिजली आपूर्ति का जिम्मा सौंपा गया है, जिन्हें तकनीकी ज्ञान नहीं है। मामूली न्यूट्रल के टूटे तार को उपकेंद्र के जो कर्मचारी 24 घंटे में नहीं खोज पाए, उसे मीटर के कर्मचारी ने 20 मिनट में ढूंढकर बिजली चालू कर दी। मुनेश्वरमपुरम में 24 घंटे बाद बिजली चालू हो पाई। उधर, नूरनगर, हर्ष नगर, भपटामऊ, जाहिदनगर, बाबू मियां चक्की से मंदिर तक के आसपास के इलाकों में 42 घंटे शनिवार रात 10 बजे तक बिजली गुल रही।

बिजली-पानी के लिए किराये पर मंगवाया जनरेटर

मुनेश्वरपुरम के लोगों ने बिजली-पानी के इंतजाम के लिए शनिवार सुबह किराये पर जनरेटर मंगवाया। उपभोक्ता लालजी वर्मा ने बताया कि बच्चे ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। बिना बिजली के सबमर्सिबल न चलने से जलापूर्ति भी नहीं हो पा रही है। मोहल्ले वालों ने जेई व एसडीओ पर आरोप लगाया कि दोनों ने धमकी दी कि उनके खिलाफ प्रदर्शन किया है, इसलिए बिजली के लिए तरसा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed