फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one lady died and 31 more new patients in lucknow

लखनऊः महिला की मौत, 31 नए मरीज, 585 हो गई मरीजों की संख्या

Sat, 13 Jun 2020 05:05 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
one lady died and 31 more new patients in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
केजीएमयू में भर्ती कोरोना मरीज की शुक्रवार काे मौत हो गई। इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन के 24 कर्मचारियों सहित 31 मरीज मिले। कॉल सेंटर के मरीजों की संख्या 42 हो गई है। शहर में कुल मरीजों की संख्या 585 हो गई है। इनमें 430 यहां के मूल निवासी हैं। राजधानी में चार मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


दूसरे जिलों के भी चार लोग दम तोड़ चुके हैं। फूलबाग की 63 वर्षीय वृद्धा को छह जून को केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। केजीएमयू मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि महिला को डायबिटिक नेफ्रोपैथी की समस्या थी। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। उधर, हेल्पलाइन के कर्मचारियों के लिए 120 नमूनों में से 24 की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई।
विज्ञापन


वहीं, निरालानगर में एक परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले। परिवार का एक सदस्य पहले ही पॉजिटिव आ चुका है। अन्य मरीजों में एक एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड और दूसरा तेलीबाग के अवध नगर का है। लविवि का प्रोफेसर भी पॉजिटिव मिला। इससे पहले एक प्रोफेसर, उनका पति संक्रमित मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई विभाग सप्ताह भर के लिए बंद

लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पॉजिटिव निकली महिला प्रोफेसर के विभाग के हैं और उनके साथ मीटिंग में थे। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ज्यादातर विभाध्यक्षों ने अपने विभाग एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया है।

डॉक्टर भी चपेट में
कोरोना मरीजों के इलाज में लगे लोकबंधु अस्पताल के डॉक्टर में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे पहले केजीएमयू के एक और रामसागर मिश्रा अस्पताल के दो डॉक्टर पॉजिटिव मिले हैं। 

निवास का नहीं किया खुलासा
पॉजिटिव मिले हेल्पलाइन कर्मचारियों के निवास का खुलासा उन स्थानों को  क्वारंटीन करने के बाद होगा। अभी खुलासा होने से संबंधित कर्मचारियों का वहां रहना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed