{"_id":"61bf9917545f743d7a296e8d","slug":"one-killed-two-injured-in-road-accident-lucknow-news-lko609724790","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ऑडी ने तीन को मारी टक्कर, युवक को दूर तक घसीट ले गया चालक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ऑडी ने तीन को मारी टक्कर, युवक को दूर तक घसीट ले गया चालक, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। महानगर के छन्नीलाल चौराहे पर रविवार को तेज रफ्तार ऑडी कार ने बाइक सवार पेंटर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पेंटर गिरकर कार में फंस गया, लेकिन कार चालक ने भागने की कोशिश में स्पीड कम नहीं की। इस दौरान कार ने स्कूटी और साइकिल को भी टक्कर मार दी। इसके बाद राहगीरों ने घेरकर कार रुकवा ली और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है।
बंशी विहार, बालागंज, थाना ठाकुरगंज निवासी अफसर अली (32) पेंटिंग का काम करता था। रविवार को वह बाइक से कहीं जा रहा था। तभी महानगर में छन्नीलाल चौराहे पर तेज रफ्तार ऑडी कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे अफसर अली गिरकर कार में फंस गया, लेकिन कार चालक ने ब्रेक नहीं लगाया। उसने भागने के प्रयास में साइकिल से जा रहे बाराबंकी निवासी दयाराम व एक स्कूटी सवार को भी टक्कर मार दी। राहगीरों ने घेराबंदी कर ऑडी चला रहे विभूतिखंड के ओमेक्स हाइट्स निवासी मनीष चंद्र वाजपेयी (35) को पकड़ने लिया और पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल अफसर अली को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दयाराम को महानगर के भाऊराव देवरस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि हादसे में मामूली रूप से घायल स्कूटी सवार मौके से चला गया।
महानगर इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि कार चला रहे मनीष चंद्र वाजपेयी की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही है। दो महीने पहले ही उसका हार्ट का ऑपरेशन होना बताया गया है। कार को कब्जे में लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।