फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one injured in celebratory firing in ambedkarnagar creates a ruckus.

उर्स जुलूस के दौरान हर्ष फायरिंग में एक को लगी गोली, दो समुदाय आमने-सामने, जमकर बवाल

Mon, 23 Oct 2017 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर Updated Mon, 23 Oct 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
one injured in celebratory firing in ambedkarnagar creates a ruckus.
बवाल के बाद तैनात पुलिस बल - फोटो : amar ujala

यूपी के जिला अंबेडकरनगर के बसखारी थाना के अंतर्गत किछौछा में सोमवार पूर्वाह्न तन्नू मियां के उर्स पर निकले चादर जुलूस में हर्ष फायरिंग में एक अधेड़ गोली लगने से घायल हो गया। हर्ष फायरिंग करने का आरोपी व घायल के अलग-अलग वर्ग का होने के चलते किछौछा में जमकर बवाल हुआ।

विज्ञापन


दोनों पक्षों के लोगों में जमकर मारपीट हुई और लोगों ने पथराव के साथ ही एक-दूसरे के घरों व दुकानों में जमकर तोड़फोड़ भी की। देखते ही देखते पूरा बाजार बंद हो गया। स्कूल-कॉलेज व बैंक भी बंद हो गए।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह में सालाना उर्स के समापन पर किछौछा बाजार स्थित तन्नू मियां की मजार पर उर्स का आयोजन होता है। इसी क्रम में सोमवार सुबह मजार से चादर जुलूस निकला। यह जुलूस निषाद नगर पहुंचा तो उस्मान अंसारी व उसके पुत्र ने लाइसेंसी असलहे से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच उस्मान के असलहे से चली गोली वहां मौजूद निषादनगर निवासी रामपूजन निषाद (50) के दाएं कंधे के नीचे जा लगी। इससे जुलूस में अफरातफरी मच गई। लोगों ने रामपूजन को बसखारी सीएचसी पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रामपूजन को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

दोनों पक्षों में हुआ पथराव

one injured in celebratory firing in ambedkarnagar creates a ruckus.
बवाल के बाद बंद दुकानें - फोटो : amar ujala

हर्ष फायरिंग के आरोपी और घायल के अलग-अलग वर्ग से जुड़ा होने के कारण मामले ने तूल पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ का आक्रोश देख आरोपी उस्मान ने अपनी दुकान का शटर अंदर से बंद कर लिया। भीड़ आरोपी को बाहर निकालने की कोशिश कर रही थी, इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग भी एकजुट हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया।

दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे की दुकानों व घरों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। देखते ही देखते किछौछा बाजार पूरी तरह से बंद हो गया। डीएम अखिलेश सिंह व एसपी सुधीर सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

हर्ष फायरिंग में रामपूजन के घायल होने और फिर बस्ती में घुसकर तोड़फोड़ करने से नाराज महिलाओं ने बच्चों के साथ किछौछा बसखारी मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। इस बीच डीएम वहां पहुंचे तो भीड़ ने उनके वाहन को किछौछा जाने से रोक दिया।

अधिकारियों के समझाने पर भी जब जाम नहीं हटा तो डीएम पैदल ही किछौछा बाजार का जायजा लेने चले गए। बाद में टांडा विधायक संजू देवी किछौछा पहुंचीं। उन्होंने डीएम व एसपी की मौजूदगी में आक्रोशित लोगों से वार्ता की और उन्हें प्रभावी कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खत्म कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed