फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one district one product summit to be conduct in uttar pradesh.

अब ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट’ समिट कराएगी सरकार, ये होगा मेन फोकस

Mon, 28 May 2018 01:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
 one district one product summit to be conduct in uttar pradesh.
- फोटो : amar ujala

इन्वेस्टर्स समिट के बाद सरकार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उत्पादों की ब्रांडिंग, वित्त पोषण और ओपन मार्केट उपलब्ध कराने के लिए वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की अलग से समिट कराने की तैयारी कर रही है। समिट में सभी 75 जिलों के चयनित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इससे जुड़ी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वन डिस्ट्रिक्ट-वन उत्पाद (ओडीओपी) योजना का एलान किया था। प्रत्येक जिले की पहचान से जुड़े एक-एक उत्पाद को इसके अंतर्गत चिह्नित किया जा चुका है। अब इन उत्पादों से जुड़े उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए वित्तीय प्रबंध, मार्केटिंग-ब्रांडिंग और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्पाद की पहुंच सुनिश्चित कराने की पहल की जाएगी। इसी क्रम में ओडीओपी पर केंद्रित एक दिनी समिट कराने का फैसला हुआ है।
विज्ञापन


इसके लिए शासन के अफसरों की एमएसएमई से जुड़े उद्यमियों व आईआईए, सीआईआई व लघु उद्योग भारती जैसे संगठनों से बातचीत शुरू हो गई है। इस समिट में मुख्यमंत्री के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री व अधिकारी, निर्यात परिषद के पदाधिकारी, विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, वित्तीय संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी, शिल्पी व उद्यमी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त डॉ. अनूपचंद्र पांडेय ने बताया कि समिट जून-जुलाई में कराने की योजना है। जल्द ही इसकी तिथि फाइनल कर ली जाएगी। समिट में सभी 75 जिलों के चयनित उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। समिट इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ही होगी।

समिट के फोकस सेक्टर: हैंडीक्राफ्ट/हैंडलूम/ टेक्सटाइल, एग्रो, फूड प्रोसेसिंग

निर्यातक सम्मेलन, मुद्रा लोन वितरण शिविर का भी प्रस्ताव

 one district one product summit to be conduct in uttar pradesh.

सरकार ने ओडीओपी समिट में तीन विषयों पर सेमिनार कराने की योजना बनाई है। एग्रो और फूड प्रोसेसिंग, हैंडलूम व सिल्क तथा क्राफ्ट व टूरिज्म पर केंद्रित सेमिनार होंगे। यहां मार्केटिंग, ब्रांडिंग, पैकेजिंग व डिजाइन तथा जीआई टैगिंग के बारे में जानकारी दी जाएगी। निर्यातकों का सम्मेलन भी होगा, जिसमें सरकार के प्रतिनिधियों के सामने निर्यातक और एक्सपर्ट अपनी बात रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed