फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One died when two trucks colloid on Mohanlalganj Junabganj marg in Mohanlalganj.

Lucknow News : कोहरे में आमने-सामने दो ट्रक भिड़े, एक चालक की मौत, अन्य सड़क हादसे में चार मरे

Sun, 17 Dec 2023 10:26 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 17 Dec 2023 10:26 PM IST
सार

मोहनलालगंज में हुए भीषण सड़क हादसे में दो ट्रक आमने-सामने भिड़ गए। हादसे में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
One died when two trucks colloid on Mohanlalganj Junabganj marg in Mohanlalganj.
भीषण दुर्घटना का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में मोहनलालगंज में घने कोहरे के चलते रविवार सुबह मोहनलालगंज-जुनाबगंज मार्ग पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों ट्रकों के चालक केबिन में फंस गए और दो घंटे की मशक्कत से उन्हें निकाला जा सका। हादसे में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


जुनाबगंज रोड प्याज लादकर जा रहे ट्रक की रविवार सुबह सात बजे आईटीबीपी व बीएसएफ कैंप के पास चोकर से भरे ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों ट्रक के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों के चालक उसमें फंस गए। ट्रकों में टक्कर की तेज आवाज सुनकर आईटीबीपी व बीएसएफ के जवान मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस ने जवानों संग मिलकर जेसीबी की मदद से आपस में फंसे दोनों ट्रकों को अलग किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों ट्रकों से चालकों को निकाला जा सका।

विज्ञापन


हादसे में ट्रक चालक अंबेडकरनगर निवासी हरिश्चंद्र (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक बलरामपुर निवासी राजितराम (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है। राजितराम की हालत भी नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घंटे बाधित रहा मार्ग, पांच किलोमीटर तक लगा जाम
हादसे के चलते मोहनलालगंज-जुनाबगंज मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। देखते ही देखते पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। तीन घंटे के बाद जब दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रकों को सड़क से हटाया गया, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।

सड़क हादसों में चार की जान गई
लखनऊ में गोसाईंगंज में बीती रात सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। इसके अलावा महानगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई। मड़ियांव में सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ दिया और पारा में ई रिक्शा की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई।

गोसाईंगंज के बजरंग नगर वार्ड निवासी मनोज कुमार (32) गांव के चौराहे पर परचून की दुकान में काम करते थे। शनिवार रात वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। तभी सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने मनोज को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मनोज को पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हादसा होने पर युवक बाइक मौके पर छोड़कर भाग गया। बाइक कब्जे में ले ली गई है। मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

आलमबाग के कैलाशपुरी निवासी किशोरी (55) मजदूरी करते थे। बेटे सुमित ने बताया कि रविवार सुबह महानगर इलाके में आईटी कॉलेज के पास अज्ञात वाहन ने पिता को टक्कर मार दी है। ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराने पर उनकी मौत हो गई।

वहीं, मड़ियांव के रौशनाबाद निवासी मुकेश (26) बृहस्पतिवार को किसी काम से घर के पास चौराहे पर पैदल गए थे। तभी तेज रफ्तार कार चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मुकेश को भाई तीर्थ ने ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां रविवार सुबह उनकी मौत हो गई।


इसके अलावा सआदतगंज में बावली चौकी के पास पत्थरकटा में रहने वाले राजेंद्र गुप्ता (54) ट्रांसपोर्टनगर में निजी कंपनी में नौकरी करते थे। बेटे हर्ष ने बताया शनिवार रात वह ड्यूटी से लौट रहे थे। पारा चौकी के पास टेंपो से उतरकर जैसे ही पैदल आगे बढ़े, तेज ई रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने राजेंद्र को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। उनके पास मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजेंद्र के परिवार में पत्नी ज्योति और दो बेटे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed