फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One died when a tractor trolly met to an accident in Gudamba Lucknow.

Lucknow: खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, नीचे दबकर चालक की मौत

Sun, 26 Nov 2023 02:38 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Nov 2023 02:38 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में हुई एक दुर्घटना में एक ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से चालक की नीचे दबकर मौत हो गई। 

विज्ञापन
One died when a tractor trolly met to an accident in Gudamba Lucknow.
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

लखनऊ के गुडंबा इलाके में मिट्टी खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। इंदिरानगर के रसूलपुर सादात का रहने वाला रोहित (20) परशुराम का ट्रैक्टर ट्राली चलता था। भाई दीपक ने बताया एक ठेकेदार कुछ समय से रसूलपुर से मिट्टी का खनन कर रहा था।

विज्ञापन


शनिवार देर रात उसका भाई रोहित मिट्टी लोड करने गया था। रविवार तड़के फोन करके पुलिस ने सूचना दी कि गुडंबा के रजौली में रोहित घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए ट्रामा ले जाया गया है। परिजन ट्रामा पहुंचे तो पता चला रोहित की मौत हो गई है।
विज्ञापन


भाई दीपक ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर जानकारी हुई कि ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था। अचानक रोहित ने ब्रेक लगा दी और ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। रोहित उसके नीचे आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसे किसी तरह निकाल कर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। परिवार में पिता राकेश और मां दुबरा देवी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed