ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवारों को टैंकर ने कुचला, एक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को मलिहाबाद क्षेत्र में सकरा पुल के पास मंगलवार शाम एक बेकाबू टैंकर ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत ट्रॉमा सेंटर में गंभीर बनी हुई है। वहीं, कैसरबाग में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बलरामपुर अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत हो गई।
मड़ियांव के त्रिवेणी नगर, शिवलोक कॉलोनी निवासी प्रवीण कुमार मिश्रा आम का व्यापारी है। व्यवसाय के सिलसिले में वह मलिहाबाद गया था।
मंगलवार शाम अपने सहयोगी शुभम के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में हरदोई के संडीला निवासी वारिस (40) ने लिफ्ट मांगी।
प्रवीण ने वारिस को भी अपनी बाइक पर पीछे बैठा लिया। सकरा पुल के पास पहुंचते ही एक बेकाबू टैंकर ने ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद टैंकर चालक वहां से गाड़ी समेत भाग निकला।
दो की हालत है नाजुक
गंभीर रूप से घायल तीनों बाइक सवारों को पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां वारिस को मृत घोषित कर दिया गया। प्रवीण और शुभम की हालत नाजुक बनी हुई है।
बलरामपुर के कर्मचारी की हादसे में मौत
इसी तरह, बलरामपुर हॉस्पिटल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुरेश (48) कैसरबाग के बीएन वर्मा रोड पर एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए।
गंभीर रूप से घायल सुरेश को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
हादसे में सुरेश की पत्नी सुषमा भी घायल हुई है। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सुरेश पत्नी सुषमा को लेकर दवा दिलाने कैसरबाग गए थे।