{"_id":"60f2abde8ebc3e5498080be5","slug":"one-died-in-an-accident-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, 25 घायल हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, 25 घायल हुए
Sat, 17 Jul 2021 03:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 17 Jul 2021 03:37 PM IST
सार
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सीओ सिटी वरुण मिश्र ने बताया कि लखीमपुर से उतरौला होते हुए सिद्धार्थनगर जा रही मजदूरों से भरी पिकअप गोपिया पुर गांव के पास पलट गई। घटना में रोहित नामक मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के गोपियापुर गांव के पास शनिवार सुबह मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि 25 अन्य घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाज के लिए इन्हें बहराइच रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सीओ सिटी वरुण मिश्र ने बताया कि लखीमपुर से उतरौला होते हुए सिद्धार्थनगर जा रही मजदूरों से भरी पिकअप गोपिया पुर गांव के पास पलट गई। घटना में रोहित नामक मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन
सभी मजदूरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने के चलते राकेश, बलराम, हीरालाल तथा सोनीलाल को बहराइच रेफर किया गया है। अन्य घायल मजदूर सुनील कुमार, बबलू, पिंटू ननके व शिवकुमार आदि को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मजदूरों के परिजनों को सूचना भेजी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन