फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one day old new born girl child found on the street, admitted in injured condition

संवेदनहीनता : एक दिन की नवजात बच्ची को फेंक गया कोई, नाजुक हालत में भर्ती

Mon, 09 Sep 2019 03:30 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 09 Sep 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
one day old new born girl child found on the street, admitted in injured condition
नवजात बच्ची की देखरेख करता डॉक्टर - फोटो : amar ujala
बेटियों को जन्मते ही फेंक देने की संवेदनहीनता थम नहीं रही। ताजा मामला आशियाना किले के पास का है, जहां कोई महज एक दिन की बच्ची को फेंक गया। अपनों की संवेदनहीनता ने तो उसे मरने के लिए छोड़ दिया, लेकिन गैरों के हाथ उसे सुरक्षा देने को बढ़े। उधर से गुजर रहे एक राहगीर के कदम उसका रोना सुनकर रुक गए। सड़क किनारे पड़ी नवजात को देख उसने 102 पर कॉल कर एम्बुलेंस को बुलाया। 
विज्ञापन


एम्बुलेंस पहुंची और ईएमटी सुनील सचान ने नवजात की हालत देखी। बच्ची की हालत ठीक न पाकर उसे ऑक्सीजन मास्क लगाया गया और उसकी हालत स्थिर बनाए रखने की कोशिश की। इसके बाद वे बच्ची को एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर उसे चाइल्ड केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है। राहगीरों का आरोप है कि एक 18-19 साल की युवती बच्ची को फेंक गई। 
विज्ञापन


वहीं इंस्पेक्टर आशियाना विश्वजीत सिंह का कहना है कि सूचना तो नहीं है। चौकी इंचार्ज को जांच के लिए कहा गया है, जो भी दोषी होगा सजा दी जाएगी। गौरतलब है कि मोहनलालगंज के बेलहनी गांव के पास 13 जुलाई को कोई नवजात बच्ची को फेंक गया था। इस मामले में अज्ञात महिला समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया। झाड़ियों में मिली बच्ची एक चर्चित निजी अस्पताल के कपड़ों में लिपटी थी। बच्ची को जन्म देने वाली महिला चंडीगढ़ में रहती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed