{"_id":"5a62169a4f1c1b514a8b4723","slug":"one-day-activity-of-accused-girl-in-state-child-protection-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में इस तरह बीता आरोपी छात्रा का एक दिन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में इस तरह बीता आरोपी छात्रा का एक दिन...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
हिरासत में आरोपी छात्रा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के ब्राइटलैंड स्कूल में छात्र को चाकू से गोदने वाली छात्रा की बाराबंकी के राजकीय बाल संप्रेक्षण में काउसलिंग की गई। इसके साथ ही जिला अस्पताल में छात्रा का मेडिकल भी कराया गया।
विज्ञापन
पूरे दिन उसने किसी से अपनी तरफ से कोई बात नहीं की। शुक्रवार सुबह काफी समझाने के बाद उसने हल्का नाश्ता किया। उससे बात करने वालों ने बताया कि वह सिर्फ एक ही बात कह रही थी कि 'मैं बेकसूर हूं, मुझे फंसाया जा रहा है।'
विज्ञापन
इस दौरान दिन भर सबकी नजरें आरोपी छात्रा की गतिविधियों पर टिकी रहीं। महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने जिला प्रोवेशन अधिकारी से फोन पर छात्रा का हालचाल लिया।
विज्ञापन
मालूम हो कि मंगलवार को लखनऊ के ब्राइटलैंड स्कूल में कक्षा एक के छात्र को उसी स्कूल की छात्रा ने चाकू से घायल कर दिया था। आरोपी छात्रा को गुरुवार की रात साढ़े आठ बजे राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह लाया गया था।
गुमसुम हालत में पहुंची छात्रा ने शुक्रवार सुबह नाश्ता करने से इंकार कर दिया। काफी समझाने के बाद उसने थोड़ा नाश्ता किया। सहायक अधीक्षिका मिथलेश पाल ने बताया कि छात्रा बिलकुल ठीक थी।
काउंसलर आसमां खातून ने उससे परिवार और पढ़ाई लिखाई को लेकर काफी देर बात की। इस दौरान छात्रा ने कुछ सवालों के जवाब दिए और कुछ पर चुप रही। अपनी तरफ से उसने कुछ भी नहीं कहा।