फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one arrested with fake antibiotic medicins worth 2 crore rupees in aminabad.

लखनऊ: अमीनाबाद में ढ़ाई करोड़ की नकली दवाएं बरामद, एक की गिरफ्तारी

Wed, 23 Jun 2021 12:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 23 Jun 2021 12:23 PM IST
सार

लखनऊ के अमीनाबाद में नकली दवाएं बनाने का कारोबार किया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर ढाई करोड़ का माल बरामद किया हे।

विज्ञापन
one arrested with fake antibiotic medicins worth 2 crore rupees in aminabad.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

अमीनाबाद के मॉडल हाउस इलाके के दवा गोदाम से नकली दवाओं का बड़ा कारोबार चल रहा था। मंगलवार को कानपुर क्राइम ब्रांच की टीम व लखनऊ पुलिस ने संयुक्त रूप से यहां छापा मारकर ढाई करोड़ की नकली दवाएं बरामद की हैं। साथ ही गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, सरगना अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां, इंजेक्शन और कई कास्मेटिक क्रीम बरामद करने का दावा किया है। आरोपी ने बताया कि वह पांच साल से इस कारोबार में है। नकली एंटीबायोटिक दवाएं खड़िया और नमक की मदद से बनाई जाती हैं। देहरादून, मुजफ्फरनगर, हिमाचल के बद्दी में ऑर्डर देकर नकली दवाएं मंगाई जाती हैं।

विज्ञापन


कानपुर की क्राइम ब्रांच और गोविंदनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने दबौली टेंपो स्टैंड के पास छापा मारकर प्रतिबंधित व नकली दवाओं की सप्लाई करने वाले जगईपुरवा निवासी पिंटू गुप्ता उर्फ गुड्डू और बेकनगंज निवासी आसिफ मोहम्मद खां उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके पास से 17770 नाइट्रावेट और 48 हजार नकली एंटीबायोटिक टैबलेट जिफी बरामद की थी। इस मामले के तार लखनऊ से जुड़ने पर कानपुर पुलिस ने अमीनाबाद प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार राय से संपर्क किया। इसके बाद कानपुर क्राइम ब्रांच, गोविंदनगर पुलिस टीम सोमवार शाम लखनऊ पहुंची। प्रभारी निरीक्षक अमीनाबाद आलोक कुमार राय के साथ मिलकर आरोपियों की निशानदेही पर मॉडल हाउस में छापा मारा गया पुलिस ने सचिन को सोमवार रात में ही पकड़ लिया और कानपुर लेकर वापस चली गई। इस गिरोह के सरगना की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


कई जिलों में हो रही थी आपूर्ति
सचिन ने पुलिस को बताया था कि लखनऊ के साथ ही सीतापुर, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई समेत अन्य जनपदों में दवाओं की आपूर्ति करता है। छापा के दौरान गोदाम से बड़ी मात्रा में नशीली, नकली दवाएं, इंजेक्शन, कास्मेटिक क्रीम समेत कई अन्य सामग्री बरामद हुई हैं। जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। बरामद दवाओं की कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अमीनाबाद आलोक राय के मुताबिक लखनऊ के कई ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना कॉल में खूब बिकी नकली एंटीबायोटिक दवा

आरोपी ने बताया कि कोरोना कॉल में सबसे ज्यादा एंटीबायोटिक दवाओं की मांग बढ़ गई थी। मांग को देखते हुए हूबहू जिफी की नकली दवाएं तैयार की। जो हूबहू असली दवा जैसे थे। पैकिंग से लेकर डिब्बे में लोगों को अंतर ढूंढना मुश्किल हो जाता था। कम रेट होने के चलते लोग आसानी से ले लेते थे। हालांकि दवा में खड़िया और साल्ट होने के चलते वह हानिकारक नही होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed