फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one arrested in distribution of cloths and wine during election convesing, case on candidate

चुनाव में शराब और साड़ी बांटने के दौरान प्रत्याशी का करीबी गिरफ्तार, महिला प्रत्याशी पर भी केस

Mon, 19 Apr 2021 03:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 19 Apr 2021 03:38 PM IST
सार

लखनऊ में पुलिस ने पंचायत चुनाव में मतदाताओं को साड़ी व शराब बांट रहे युवक को गिरफ्तार किया है। पंचायत चुनाव का प्रचार समाप्त होने के बाद मतदाताओं को बौरेमऊ से बीडीसी प्रत्याशी पूनम रावत का गुर्गा लोगों को शनिवार रात शराब व साड़ी बांट रहा था।

विज्ञापन
one arrested in distribution of cloths and wine during election convesing, case on candidate
शराब (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में मड़ियांव थाना पुलिस ने पंचायत चुनाव में मतदाताओं को साड़ी व शराब बांट रहे युवक को गिरफ्तार किया है। पंचायत चुनाव का प्रचार समाप्त होने के बाद मतदाताओं को बौरेमऊ से बीडीसी प्रत्याशी पूनम रावत का गुर्गा लोगों को शनिवार रात शराब व साड़ी बांट रहा था। उसी दौरान पुलिस ने उसे धर दबोचा। वहीं पुलिस ने आरोपी कलीम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए माल भी जब्त कर लिया है। साथ ही बौरेमऊ से प्रत्याशी पूनम रावत के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

 

 

इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, पुलिस रात में गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। उसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि बीडीसी प्रत्याशी पूनम रावत के करीबी कलीम द्वारा मतदाताओं को शराब व साड़ियां बांटकर अपनी ओर वोट डलवाने के लिए प्रलोभन दिया जा रहा है।

विज्ञापन

 

इस सूचना पर तत्काल स्थानीय चौकी इंचार्ज अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। तभी मौके से आरोपी कलीम के पास से एक कार, करीब 90 बोतल देशी शराब व 50 से अधिक साड़ियां बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही चौकी इंचार्ज पीर मोहम्मद की तहरीर पर प्रत्याशी पूनम रावत के खिलाफ केस भी दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed