{"_id":"601710f48ebc3e2c5359e3e2","slug":"one-arrested-from-jaipur-in-fraud-case-lucknow-news-lko562554230","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंसी के नाम पर ठगी करने वाले को लखनऊ पुलिस ने जयपुर से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजेंसी के नाम पर ठगी करने वाले को लखनऊ पुलिस ने जयपुर से दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। विकासनगर पुलिस ने एक शातिर जालसाज को दबोचा है। जालसाज ने विनायकपुरम निवासी युवक को एजेंसी देने के नाम पर 10 लाख रुपये ठग लिए थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को राजस्थान में जयपुर से दबोचा गया है। उसके खिलाफ झांसी और लुधियाना में भी मुकदमा दर्ज है।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार के मुताबिक, पुलिस ने शनिवार को जयपुर के सुमेरनगर से उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आए संकल्प छिब्बर पर धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं। विकासनगर के विनायकपुरम निवासी शफात मोहम्मद जो मे. एक्सेलग्रीन ट्रेड प्रा. लि. के निदेशक हैं। वहीं आरोपी विघभनहर्ता सेल्स कॉरपोरेशन का मैनेजिंग डायरेक्टर है। लखनऊ के सेल्स हेड सैयद इकबाल हैदर के जरिए एजेंसी के लिए बातचीत हुई। इसके लिए शफात ने 10 लाख रुपये का चेक दिया। इसके बदले में 1,71,798 रुपये का सामान का इंतजाम किया।
इसी बीच मार्च में छिब्बर और हैदर का मेल व कॉल आई जिसमें कहा गया कि एग्रीमेंट का पालन न करने पर संविदा समाप्त की जाती है। इसके बदले में रुपये मांगे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। शनिवार को आरोपी व विघभनहर्ता कंपनी केमैनेजिंग डायरेक्टर संकल्प छिब्बर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, संकल्प के खिलाफ मॉडल टाउन थाने में दो साल पहले हर्ष सर्राफ नाम के व्यापारी और झांसी में सदर बाजार थाने में शुभम अग्रवाल ने जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक, संकल्प ने इन दोनों व्यापारियों से करोड़ों रुपये की ठगी की है।