फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one and half lakh students did not get scholorship.

यूपी: डेढ़ लाख सामान्य छात्रों को शुल्क की भरपाई नहीं, 175 करोड़ रुपये पुनर्विनियोग की अनुमति

Mon, 28 Mar 2022 09:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 28 Mar 2022 09:29 PM IST
सार

सामान्य वर्ग के डेढ़ लाख विद्यार्थियों को शुल्क भरपाई और छात्रवृत्ति की सुविधा नहीं मिल सकी है। इसके लिए 250 करोड़ रुपये की आवश्यकता है।

विज्ञापन
one and half lakh students did not get scholorship.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

सामान्य वर्ग के डेढ़ लाख छात्र बजट कम पड़ने के कारण शुल्क भरपाई और छात्रवृत्ति की सुविधा से वंचित रह गए। इसके लिए समाज कल्याण निदेशालय ने पुनर्विनियोग के माध्यम से 175 करोड़ रुपये इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी है।

विज्ञापन


सामान्य वर्ग के दो लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों के विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ दिया जाता है। इनके लिए 570 करोड़ रुपये बजट का प्रावधान किया गया था। योजना में अब तक 5.64 लाख विद्यार्थियों को भुगतान हो चुका है, जबकि डेढ़ लाख पात्र अभी शेष हैं। इनके लिए 250 करोड़ रुपये की और आवश्यकता है।
विज्ञापन


उधर, अनुसूचित जाति की छात्रवृत्ति मद में दिए गए 120 करोड़ रुपये अभी विभाग के पास हैं। इस राशि का सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए उपयोग तभी हो सकता है, जब शासन से पुनर्विनियोग की अनुमति मिले। इसी तरह से पारिवारिक कल्याण लाभ योजना का भी 55 करोड़ रुपये शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह से निदेशालय ने 175 करोड़ रुपये का प्रयोग सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए करने की अनुमति मांगी है। शासन के उच्चपदस्थ अधिकारी ने बताया कि इस पर शीघ्र ही निर्णय ले लिया जाएगा। अनुमति मिलते ही छात्रों का लाभ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed