फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   On the third Monday of Sawan, the Shiva temple reverberated with the chanting of Har Har Mahadev

Lucknow News: सावन के तीसरे सोमवार पर हर हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय

Tue, 29 Jul 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 29 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
On the third Monday of Sawan, the Shiva temple reverberated with the chanting of Har Har Mahadev
सावन के तीसरे सोमवार पर रानी कटरा स्थित बड़ा शिवाला में जला​भिषेक करते भक्त। -अमर उजाला
लखनऊ। सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिरों के कपाट खुलते ही प्रांगण हर हर महादेव, ओम नम: शिवाय के जयघोष से गूंज उठे। देर रात तक जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का दौर जारी रहा। लक्ष्मणनगरी शिवमय नजर आई। रानी कटरा सि्थत बड़ा शिवाला से लेकर चौक सि्थत कोनेश्वर मंदिर सभी शिवमय था। बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध से अभिषेक कर सुख और शांति की कामना की।
विज्ञापन


रानी कटरा सि्थत बड़ा शिवाला में सुबह चार बजे से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। सुबह मंगला आरती से लेकर महाआरती तक पूजा-अर्चना का दौर जारी रहा। चौक सि्थत कोनेश्वर मंदिर के सामने रात दो बजे से ही भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई। सुबह चार बजे मंगला आरती के बाद कपाट खोला गया। शाम सात बजे 25 ब्राह्मणों ने विशेष पाठ करना शुरू किया जो रात साढ़े दस बजे संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed