कैश का झंझट खत्म, अब कार्ड से खरीदिए रेलवे टिकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे टिकट खरीदने के लिए अब आपको कैश के झंझट से छुटकारा मिल गया है। पूर्वोत्तर रेलवे ने लखनऊ जंक्शन सहित 11 स्टेशनों पर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की सुविधा उपलब्ध करा दी है। जहां आप टिकट के लिए क्रेडिट व डेबिट कार्ड से भुगतान कर सकते हैं।
डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत पूर्वोत्तर रेलवे ने लखनऊ जंक्शन, बादशाहनगर, लखनऊ सिटी सहित 11 स्टेशनों पर डेबिट व क्रेडिट कार्ड से टिकट बुक कराने की सुविधा शुरू कर दी है।
पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ ने बताया कि कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए आरक्षण काउंटर, बुकिंग काउंटर व पार्सल कार्यालय में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मदद से पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीनें लगाई जा रही हैं। जिससे यात्री डेबिट व क्रेडिट कार्ड से धनराशि का भुगतान कर सकेंगे।
11 स्टेशनों पर सुविधाएं शुरू
पहले चरण में कुल 68 स्टेशनों पर मशीनें लगाई जानी हैं। इसमें से लखनऊ मंडल के 11 स्टेशनों पर सुविधा बुधवार से शुरू कर दी गई है।
यहां लगीं इतनी मशीनें
लखनऊ जंक्शन पर एक, लखनऊ सिटी स्टेशन पर तीन, बादशाहनगर में चार, गोरखपुर कैंट में दो, डोमिनगढ़ में दो, बस्ती में तीन, लखीमपुर में एक, नौगढ़ में एक, कैपियरगंज में एक, गोरखपुर जंक्शन पर नौ, मोहम्मदी आरक्षण कार्यालय में एक मशीन लगाई गई है।