{"_id":"5a6d9c794f1c1ba3268b6eb2","slug":"on-kasganj-clash-bsp-leader-mayawati-comment-on-bjp-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज हिंसा को लेकर बीजेपी सरकार पर बसपा सुप्रीमो का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज हिंसा को लेकर बीजेपी सरकार पर बसपा सुप्रीमो का हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 28 Jan 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज हिंसा पर बसपा सुप्रीमो ने बीजेपी सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रविवार को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि बीजेपी शासित राज्यों में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है।
विज्ञापन
कासंगज में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा का जिक्र करते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था की तुलना जंगलराज से की। उन्होंने कहा कि बीजेपी और इनके सहयोगी संगठनों के अपराधीकरण का दुष्परिणाम देश में हर जगह हिंसा के रूप में नजर आ रहा है।
विज्ञापन
मेरठ में मां-बेटे की हत्या पर भी उन्होंने योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकारी गवाहों की रक्षा करने में सरकार विफल साबित हो रही है। इसके चलते देश की न्यायपालिका दोषियों को सजा देने में अपंग महसूस कर रही है।
विज्ञापन
फिल्म 'पद्मावत' पर सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश के बावजूद आरएसएस और सरकार के ढुलमुल रवैये ने प्रदेश और देश में कानून व्यवस्था को बिगड़ने दिया। इससे ये साफ हो जाता है कि बीजेपी व इनकी सरकारें किसी न किसी रूप में जातिवादी व सांप्रदायिक हिंसा व हिंसक प्रवृति को बढ़ावा देते रहना चाहती हैं।
बीजेपी नेताओं से आपराधिक मुकदमें वापस लेने की भी बसपा सुप्रीमो ने कड़ी निंदा की है।