{"_id":"58d37ef94f1c1b870a1a2936","slug":"on-fifth-day-up-cm-yogi-adiyanath-reaches-lucknow-police-station-for-surprise-check","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के थाने में सीएम योगी का सरप्राइज चेक, बोले- यह तो बस शुरुआत है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के थाने में सीएम योगी का सरप्राइज चेक, बोले- यह तो बस शुरुआत है
amarujala.com, Written By: विकास जांगड़ा
Updated Thu, 23 Mar 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम बनने के साथ ही योगी आदित्यनाथ एक्शन में नजर आ रहे हैं। पांचवें दिन सीएम अचानक से हजरतगंज थाने औचक निरीक्षण करने पहुंचे। थाने में सीएम को देख पुलिसकर्मी भौचक्के रह गए। बताया जा रहा है कि खुद एसएसपी को भी सीएम के थाने में पहुंचने पर ही पता चला। सीएम के साथ डीजीपी जावीद अहमद भी आए थे। इसके अलावा एसएसपी मंजिल सैनी भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहीं।
इस दौरान सीएम योगी ने कोतवाली की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने कोतवाली की महिला पुलिस कर्मियों से भी बात कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं निरीक्षण के लिए कोतवाली पहुँचते ही हड़कंप की स्थिति पैदा हो गयी।
थानों के निरीक्षण के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यूपी में अब कानून का राज होगा। बता दें कि चुनावों में यूपी की कानून व्यवस्था भी एक बड़ा मुद्दा था। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी सभाओं में यूपी की कानून व्यवस्था को निशाना बनाते रहे।

यूपी 100 के बारे में जाना, बोले- अब कानून का राज होगा
डेमो पिक
इसके अलावा योगी ने अखिलेश सरकार की ओर से शुरू किए गए यूपी 100 नंबर के बारे में भी जानकारी ली।
सीएम योगी ने औचक निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, 'उत्तर प्रदेश में कानून का राज हो और इसके लिए पुलिस का मनोबल कहीं भी गिरे ना और पुलिस का जनता के प्रति एक मित्रतापूर्ण संबंध हो। इस बात को लेकर थानों का निरीक्षण, फरियादियों की समस्याएं जानने और इस संबंध में उत्तर प्रदेश के अंदर क्या प्रभावी कार्य हो सकते हैं। यही सब निरीक्षण करने के लिए आए हैं। ये पहला निरीक्षण और अंतिम नहीं है। एक शुरुआत है। आप देखेंगे हर स्तर पर एक सुधार दिखाई देगा। उत्तर प्रदेश के अंदर कानून का राज लागू होगा। उत्तर प्रदेश के अंदर जो भी आवश्यक होगा, उत्तर प्रदेश की जनता के हित में हम लोग वह कदम उठाने में हिचकेंगे नहीं।'
इससे पहले बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने सचिवालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान सरकारी दफ्तरों की हालत देख सीएम योगी ने सरकारी दफ्तरों में पान-गुटखा बैन करने का आदेश दिया।