{"_id":"26c14a93c957e5f3c2a13571ee28320e","slug":"on-door-health-chekup-facility-for-freedom-fighters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिए सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिए सुविधा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 20 Aug 2014 02:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के चिह्नित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिजनों
विज्ञापन
का स्वास्थ्य परीक्षण अब चिकित्सकीय टीम घर पर जाकर करेगी।
इस संबंध में जिलाधिकारी ने सीएमओ को स्वास्थ्य परीक्षण कार्य बुधवार से शुरू कराने का निर्देश दिया है।
मालूम हो कि स्वाधीनता दिवस पर 21 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर आमंत्रित किया गया था लेकिन अस्वस्थता के कारण इनमें से सिर्फ 6 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ही कार्यक्रम में पहुंचे थे।
जिलाधिकारी राजशेखर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को होने वाली परेशानी के दृष्टिगत घर पर ही उनका नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने का फैसला किया था।
मंगलवार को सीएमओ को निर्देश जारी कर चिकित्सकीय टीम गठित कर बुधवार से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिवारजनों का स्वास्थ्य परीक्षण घर पर कराने की व्यवस्था शुरू कराने को कहा गया है।
जीवन रक्षक औषधियुक्त एंबुलेंस सेवा का लाभ भी इस दौरान जरूरत पड़ने पर मुहैया कराया जाए।