फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   on complain energy minister taken action

रिश्वत मांगने की शिकायत पर ऊर्जा मंत्री ने की कार्रवाई, दी कठोर चेतावनी

Mon, 11 Feb 2019 10:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Feb 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
on complain energy minister taken action
श्रीकांत शर्मा - फोटो : amar ujala
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा के झांसी भ्रमण पर थे। इस दौरान उपभोक्ता से रिश्वत मांगने की शिकायत सही पाए जाने पर बड़ी कार्रवाई की गयी। इस प्रकरण में झांसी के मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता को मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है। उपखंड अधिकारी व अवर अभियन्ता को निलम्बित कर गया गया है। साथ ही नगरीय क्षेत्र के अधिशासी अभियन्ता को कठोर चेतावनी दी गयी है। एक संविदाकर्मी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश भी दिये गये। 
विज्ञापन


मामले में प्रबन्ध निदेशक एसके वर्मा से जांच कराई गई। इसमें आरोपों को सही पाया गया, जिस पर फैरन कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मुख्य अभियन्ता सहदेव सिंह गोयल व नगरीय क्षेत्र के अधीक्षण अभियन्ता राकेश वर्मा को आगरा मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया। नगरीय क्षेत्र के अधिशसी अभियन्ता अनुभव कुमार को कड़ी चेतावनी दी गई। वहीं उपखण्ड अधिकारी चन्द्रेश सिंह तोमर व अवर अभियन्ता हरिओम कुशवाहा को निलम्बित कर दिया गया। मामले में प्रत्यक्ष दोषी संविदाकर्मी चन्द्रप्रकाश के विरूद्व प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिये गये हैं। 
विज्ञापन


मंत्री ने यह भी निर्देश दिये कि जो भी नये संयेाजन की कार्रवाई महीनों से लम्बित है उसे दो दिन में पूरा किया जाए। प्रमुख सचिव ऊर्जा ने प्रदेश भर के सभी विद्युत अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कहीं भी यदि इस तरह की शिकायत सही पायी गयी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा है कि उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन तत्काल स्वीकृत किए जाएं। उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो। यह भी निर्देश दिये गए कि उपकेन्द्रों पर सभी अपेक्षित अभिलेख अध्यावधिक रखे जायें। वरिष्ठ अधिकारी उपकेन्द्रों का नियमित निरीक्षण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed