फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   omprakash rajbhar warns bjp and gives time till tuesday evening.

ओमप्रकाश राजभर का भाजपा को अल्टीमेटम, आज शाम तक सीटों पर न हुआ फैसला तो चुनेंगे अलग राह

Tue, 26 Mar 2019 10:46 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: sapna singla Updated Tue, 26 Mar 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
omprakash rajbhar warns bjp and gives time till tuesday evening.
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala

एक माह से सीटों की घोषणा का इंतजार कर रहे भाजपा के सहयोगी सुभासपा के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का सब्र जवाब देने लगा है। उन्होंने भाजपा को मंगलवार शाम तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर भाजपा समझौते में दी जाने वाली सीटों की घोषणा नहीं करती है तो वह एनडीए से बाहर जाने के लिए स्वतंत्र होंगे और अलग रास्ता चुनेंगे। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा सीट देने के मुद्दे पर पूर्व में हुई वार्ता से मुकर रही है।

विज्ञापन




दरअसल, राजभर और अमित शाह के बीच 19 फरवरी को दिल्ली में हुई बैठक के बाद मामला सुलझ गया था। राजभर का कहना है कि बैठक में शाह ने आश्वस्त किया था कि 26 फरवरी को फिर बैठक होगी, जिसमें सीटों पर फैसला कर दिया जाएगा। लेकिन 26 फरवरी की बैठक में सिर्फ अपना दल (एस) की सीटों पर ही फैसला हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद राजभर तो भाजपा के किसी नेता से नहीं मिले, पर उनके बेटे और पार्टी महासचिव अरविंद राजभर व राष्ट्रीय प्रवक्ता राना अजीत सिंह की भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा से कई दौर मुलाकात हुई, फिर भी सीटों की स्थिति साफ नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सीटों पर की है दावेदारी

वैसे तो भाजपा सूत्रों का कहना है कि सुभासपा को दो से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी, लेकिन राजभर ने अमित शाह के समक्ष पांच सीटें देने का प्रस्ताव रखा है। जिसमें घोसी, जौनपुर, चंदौली, अंबेडकर नगर के अलावा लालगंज या मछली शहर में से कोई एक सीट शामिल हैं।

राजभर का कहना है कि उन्होंने यह प्रस्ताव अमित शाह के पूछने पर दिया था, लेकिन उनको जो भी सीटें देनी है उसका खुलासा तो करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीटों के नाम की घोषणा न होने से सुभासपा की चुनावी तैयारी भी पिछड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed