फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Omicron Danger: Haj application speed of sluggish, not even 10 percent of the state's potential Haj quota applications

ओमीक्रॉन का खतरा : सुस्त की हज आवेदन की रफ्तार, प्रदेश के संभावित हज कोटे का 10 फीसदी भी नहीं हुए आवेदन

Tue, 21 Dec 2021 10:53 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 21 Dec 2021 10:53 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण फैलने से पूर्व वर्ष 2019 में यूपी का हज कोटा करीब 32 हजार सीटों का था। लेकिन, कोरोना के चलते 2020 व 2021 की हज यात्रा निरस्त कर दी गई थी।

विज्ञापन
Omicron Danger: Haj application speed of sluggish, not even 10 percent of the state's potential Haj quota applications
ओमिक्रॉन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के खतरे ने हज आवेदन की रफ्तार धीमी कर दी है। आवेदन शुरू हुए डेढ़ महीना हो गए हैं, लेकिन प्रदेश के हज कोटे की सीटों का 10 फीसदी भी आवेदन नहीं हुए हैं। अब तक पूरे प्रदेश से मात्र 2699 लोगों ने ही आवेदन किया है। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण फैलने से पूर्व वर्ष 2019 में यूपी का हज कोटा करीब 32 हजार सीटों का था। लेकिन, कोरोना के चलते 2020 व 2021 की हज यात्रा निरस्त कर दी गई थी। सेंट्रल हज कमेटी ने अब तक प्रदेश के कोटे की सीटों का निर्धारण नहीं किया है। लेकिन प्रदेश को बीते सालों में हज कोटे की 32 से 34 हजार सीटें मिलती रही हैं। इस हिसाब से अब तक संभावित हज कोटे की सीटों का 10 फीसदी भी आवेदन नहीं हुआ है। इस संबंध में राज्य हज कमेटी के सचिव राहुल गुप्ता ने कहा कि हज आवेदन की अतिम तिथि 31 जनवरी है। बचे दिनों में आवेदन की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


आवेदन शुल्क रिफंड न होना भी वजह
हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदकों को 300 रुपये शुल्क जमा करना होता है। पिछले दो सालों में हज यात्रा निरस्त होने के बाद आवेदकों को कोई पैसा वापस नहीं किया गया। आवेदन शुल्क रिफंड न होना भी इस सुस्त रफ्तार की वजह मानी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें भी नहीं हो रहीं
ओमीक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए नियमित अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें भी अब तक नहीं चालू हुई हैं। सऊदी अरब सहित खाड़ी के देशों की उड़ाने कब से शुरू होंगी इसकी भी कोई सूचना नहीं है। वहीं, सऊदी अरब सरकार ने भी हज को लेकर कोई दिशा- निर्देश अब तक नहीं जारी किए हैं। इससे भी लोग हज यात्रा को लेकर आशंकित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed