फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Om Praksh Rajbhar meets to Mukhtar Ansari.

यूपी: मुख्तार से मिले ओमप्रकाश राजभर, बोले- अंसारी को माफिया कहने वाली भाजपा में एक तिहाई विधायक अपराधी

Wed, 03 Nov 2021 04:23 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 03 Nov 2021 04:23 PM IST
सार

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मुख्तार अंसारी जहां से भी चुनाव लड़ेंगे। मैं उनका समर्थन करूंगा।

विज्ञापन
Om Praksh Rajbhar meets to Mukhtar Ansari.
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा मुख्तार अंसारी को माफिया कहती है पर भाजपा के एक तिहाई विधायक अपराधी हैं उन पर वो कुछ नहीं बोलते हैं। राजभर ने बुधवार को मुख्तार से मुलाकात करने के बाद यह बयान दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं उनसे (मुख्तार अंसारी) पिछले 19 वर्षों से जुड़ा हुआ हूं। वो अपने दम पर चुनाव जीतने की क्षमता रखते हैं। वो जहां से भी चुनाव लड़ेंगे मैं उनका समर्थन करूंगा।
विज्ञापन


इस मुलाकात को लेकर सियासी कयास लगाए जा रहे हैं। उधर, वापस जाते समय तिंदवारी थाना पुलिस ने श्री राजभर और अंसारी के दो बेटों के वाहनों को रोक लिया। उनके सामान की चेकिंग की। पूर्व मंत्री ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के साथ मुख्तार के बेटे अब्बास व उमर बांदा आए थे। हालांकि जेल में सिर्फ दो ही लोगों ने मुख्तार अंसारी से मुलाकात की। इनमें पूर्व मंत्री राजभर और मुख्तार के पुत्र अब्बास का नाम बताया जा रहा है। उमर जेल के अंदर नहीं गए।

जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने दो लोगों के मुलाकात करने की पुष्टि की। उधर, वापस जाते समय तिंदवारी थाना के सामने पुलिस ने पूर्व मंत्री के वाहन को रोक लिया। सामान की चेकिंग कराने को कहा। पूर्व मंत्री ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि भाजपा के वाहनों की चेकिंग नहीं हो रही। जानबूझकर विपक्षी नेताओं को परेशान करने की साजिश है।


पूर्व मंत्री ने थानाध्यक्ष से कहा कि अच्छी तरह उनकी गाड़ी चेक कर लो। पुलिस ने चेकिंग की रस्म अदायगी के बाद वाहनों को जाने दिया। इस दौरान मुख्तार अंसारी के दोनों पुत्र भी पूर्व मंत्री के साथ थे। उधर, तिंदवारी थाना इंसपेक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यातायात माह में वाहनों की रूटीन चेकिंग चल रही थी। उसी दौरान पूर्व मंत्री का वाहन गुजरने पर चेकिंग की गई।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed