फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Om Prakash Rajbhar will join yogi cabinet

सुभासपा की एनडीए में वापसी: योगी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ओमप्रकाश राजभर

Tue, 04 Jul 2023 05:38 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 04 Jul 2023 05:38 AM IST
सार

यूपी की गठबंधन राजनीति से एक बड़ी खबर आ रही है। सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर योगी मंत्रीमंडल में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने पिछला विधानसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ा था। 

 

विज्ञापन
Om Prakash Rajbhar will join yogi cabinet
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर योगी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे और सुभासपा की जल्द एनडीए में वापसी होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से हुई वार्ता के बाद इसकी चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन



विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सपा से नाता तोड़ चुके राजभर कई मुद्दों पर भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव में उनकी पार्टी ने द्रोपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया था। राजभर समान नागरिक संहिता के समर्थन में हैं। भाजपा के आंतरिक सर्वे में स्पष्ट हो चुका है कि लोकसभा चुनाव में सुभासपा से गठबंधन होने पर घोसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, सोनभद्र, आजमगढ़, सलेमपुर सहित अन्य सीटों पर फायदा होगा। 
विज्ञापन


भाजपा ने राजभर से गठबंधन के लिए ब्रजेश पाठक को जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों के बीच मंत्री पद के साथ लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर भी मोलभाव चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा कैबिनेट मंत्री के साथ महत्वपूर्ण मंत्रालय देने पर सहमत है। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा एक से दो सीटें दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए कुछ पूर्व मंत्री व पूर्व विधायकों की भी भाजपा में वापसी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed