फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Om Prakash rajbhar did not join rally with owaisi.

यूपी चुनाव 2022: ओवैसी के साथ मुरादाबाद में होने वाली सभा में शामिल नहीं हुए राजभर, गठबंधन की मजबूती पर खड़े हुए सवाल

Thu, 15 Jul 2021 09:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 15 Jul 2021 09:12 PM IST
सार

राजभर ने कहा है कि वह निजी परेशानी के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। वहीं, उनके इस फैसले को पिछले दिनों उनकी यूपी के पंचायतराज मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ हुई मुलाकात से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ओपी राजभर व भाजपा के बीच फिर से समझौता हो सकता है। हालांकि, उन्होंने इससे इनकार किया।

विज्ञापन
Om Prakash rajbhar did not join rally with owaisi.
ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के मुरादाबाद में आयोजित ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असद्दुदीन ओवैसी की सभा ने न पहुंचने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। हालांकि राजभर का कहना है कि परिवार में अचानक एक घटना घटने की वजह से उनकी ट्रेन छूट गई। इसलिए वह तय समय पर मुरादाबाद नहीं पहुंच पाए।

विज्ञापन


बता दें भाजपा से अलग होने के बाद से ही राजभर ने छोटे राजनीतिक दलों को मिलाकर भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाया है। इस मोर्चे में ओवैसी की पार्टी समेत 9 अन्य दल भी शामिल हैं। पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक ओवैसी यूपी के विभिन्न जिलों में कुल 10 सभा करके चुनावी माहौल बनाने का ऐलान कर चुके हैं। सभी सभाओं में राजभर को रहना था। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को ओवैसी की पहली सभा मुरादाबाद और शामली में होना था। जिसमें राजभर को भी पहुंचना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे तो सियासी गलियारों में भागीदारी संकल्प मोर्चा के बिखरने की चर्चाएं शुरू हो गई।
विज्ञापन


सियासी गलियारों में यह भी चर्चाएं होने लगी कि सीटों के बंटावारे पर सहमति न बन पाने की वजह से ओवैसी ने मोर्चा के बैनर तले चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। इसी वजह से ओम प्रकाश राजभर ने भी ओवैसी की सभा से दूरी बना ली है। सियासी चर्चाओं में यह भी कहा जा रहा है कि पिछले दिनों मुरादाबाद के दौरे पर रहे ओम प्रकाश राजभर ने वहां के सर्किट हाउस में प्रदेश के पंचायती राज मंत्री से भूपेन्द्र चौधरी से मुलाकात की थी। इसे लेकर भी दोनों नेताओं के बीच में अनबन पैदा हो गई है। वहीं दूसरी ओर इस मुलाकात ने प्रदेश की सियासत में भी हलचल मचा दी थी। हालांकि दोनों नेताओं ने इस मुलाकात को भी निजी मुलाकात बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ओवैसी के कार्यक्रम में न पहुंचना राजभर के नये सियारी पैंतरे के रूप मे देखा जा रहा है। वहीं सूत्रों का कहना है कि भूपेन्द्र चौधरी से हुई मुलाकात के बाद से ही मोर्चे में शामिल दलों के नेता राजभर की गतिविधियों पर नजर गड़ाए हुए हैं। इसमें एक ओवैसी भी हैं, जिन्होंने अपने पार्टी के कुछ नेताओं को राजभर की हर गतिविधि पर नजर रखने को कहा है। अब देखना है कि ओवैसी की आगे की चुनावी यात्रा में राजभर साथ दिखते हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed