फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Om Prakash rajbhar comments on Akhilesh Yadav and Mainpuri bypoll.

ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश पर निशाना, बोले- डिंपल के लिए अखिलेश हर गांव में जाएंगे तो भी नहीं जीतेंगी

Tue, 15 Nov 2022 10:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 15 Nov 2022 10:29 PM IST
सार

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सवाल उठाया कि क्या मैनपुरी में सिर्फ यादव ही चुनाव लड़ेंगे। वहां से इस बार सपा की जीत नहीं होगी।

विज्ञापन
Om Prakash rajbhar comments on Akhilesh Yadav and Mainpuri bypoll.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मैनपुरी लोकसभा के उप चुनाव के बहाने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यहां से अखिलेश ने पत्नी डिंपल को मैदान में उतारा है। उन्हें जिताने के लिए वह गांव-गांव जाएंगे, पर उन्हें जीत नहीं मिलेगी। जिस तरह आजमगढ़ में यादव प्रत्याशी लड़ाने की वजह से वह हारे, उसी प्रकार से मैनपुरी में भी हारेंगे। उन्होंने तंज किया कि क्या मैनपुरी में सिर्फ यादव ही चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


ओमप्रकाश ने मंगलवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में यादव के बाद सबसे अधिक शाक्य हैं, लेकिन सपा ने यहां कभी पाल, कश्यप, बिंद, मल्लाह, केवट आदि पिछड़ी जातियों को प्रत्याशी नहीं बनाया। सपा प्रमुख आजमगढ़ में यादव लड़ाने में लुट गए अब मैनपुरी की बारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा नेता अबु आसिम के करीबियों पर आयकर के छापे, 100 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का अनुमान

ये भी पढ़ें - भाजपा ने उप चुनाव में प्रत्याशी घोषित किए :  सपा सांसद रह चुके रघुराज शाक्य देंगे डिंपल को चुनौती


उन्होंने कहा कि कुछ टटोलने के बाद ही भाजपा ने शाक्य पर दांव लगाया होगा? कहा कि मैनपुरी में सुभासपा 2024 की तैयारियों का आकलन करने के लिए प्रत्याशी उतारा है, किसी को हराने या जिताने के लिए नहीं।

अखिलेश और मायावती दोनों दलित और पिछड़ों के दुश्मन हैं। इससे पूर्व राजभर ने दारुलसफा स्थित कार्यालय में उपचुनाव, नगर निकाय की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी दमदारी से निकाय व उप चुनाव में उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed