{"_id":"65493b0595a8189338064124","slug":"old-woman-fell-into-the-well-raebareli-news-c-101-1-slko1032-6457-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: घर के सामने गहरे कुएं में गिरी वृद्धा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: घर के सामने गहरे कुएं में गिरी वृद्धा, मौत
Tue, 07 Nov 2023 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। क्षेत्र में रविवार रात एक वृद्धा 100 फीट गहरे कुएं में गिर गई। सोमवार सुबह हादसे की जानकारी होने पर सूचना पुलिस को दी गई। गांव पहुंचे दमकल कर्मियों की मदद से वृद्धा को निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
यह हादसा रमईपुर खुर्द में हुआ। गांव की रहने वाली शिववती (72) रविवार रात घर से बाहर निकली थीं। अंधेरे में वह घर के सामने स्थित कुएं में गिर गईं। रात में परिजनों को हादसे की जानकारी नहीं हो सकी। सोमवार सुबह शिववती के लापता होने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान शिववती कुएं में पड़ी मिली।
सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से वृद्धा को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शिववती अपने इकलौते बेटे सुनील के साथ रहती थी। एसओ संजय कुमार ने बताया कि हादसे के संबंध में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।