{"_id":"5b4f40134f1c1b466d8b579f","slug":"old-tiger-of-lucknow-zoo-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ चिड़िया घर की शान 'शिशिर' का लंबी बीमारी के बाद निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ चिड़िया घर की शान 'शिशिर' का लंबी बीमारी के बाद निधन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 18 Jul 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
file foto
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान के बुजुर्ग बाघ शिशिर का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उसकी उम्र 18 वर्ष थी। शिशिर लंबे समय से बीमार था। हालांकि, 13 जुलाई को उसके स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार नजर आया था और अपने बाड़े में चहलकदमी की थी।
विज्ञापन
डॉक्टरों का कहना है कि पिछले आठ-दस महीनों से ही उसमें वृदावस्था के लक्षण दिखने लगे थे। उसने बाड़े में घूमना-फिरना बंद कर दिया था। वह सुस्त पड़ा रहता था। उम्र बढ़ने के साथ ही उसके दांत भी घिस गए थे। जिसके बाद उसे नरम गोश्त दिया जा रहा था।
विज्ञापन
आर के सिंह के मुताबिक, शिशिर को वर्ष 2007 में नन्दन उद्यान से लाया गया था। उस समय उसकी उम्र लगभग 6-7 वर्ष थी।