फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   old man save his life after struggling 20 minutes with leopard in bahraich

बहराइच : तेंदुए से 20 मिनट तक संघर्ष कर बुजुर्ग ने बचाई जान, अस्पताल रेफर

Wed, 03 Jul 2019 09:36 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 03 Jul 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
old man save his life after struggling 20 minutes with leopard in bahraich
रामकेवल - फोटो : amar ujala
बहराइच में मोतीपुर रेंज के नैनिहा खड़िया गांव निवासी एक वृद्ध रात में नित्यक्रिया के लिए खेत गया था कि तभी तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। वृद्ध ने शोर मचाते हुए तेंदुए से 20 मिनट तक संघर्ष किया। इस दौरान गांव के लोग हांका लगाते हुए पहुंच गए तब किसी तरह उसकी जान बची लेकिन तेंदुए के हमले में वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। 
विज्ञापन


जख्मी वृद्ध को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंचे वनाधिकारियों ने ग्रामीणों को रात में समूह में घर से निकलने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मोतीपुर रेंज अंतर्गत नैनिहा खड़िया गांव जंगल से सटा हुआ है। गांव निवासी रामकेवल (56) मंगलवार देर रात नित्यक्रिया के लिए खेत को गया था तभी वहां छिपे तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। तेंदुए से संघर्ष करते हुए वृद्ध ने बचाव के लिए शोर मचाया। लगभग 20 मिनट तक वृद्ध और तेंदुए के बीच संघर्ष हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान गांव के लोग हांका लगाते हुए लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ और शोर को सुनकर तेंदुआ वृद्ध को छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया। हमले में रामकेवल बुरी तरह जख्मी हो गए। उनके गर्दन, कंधे, पीठ और हाथ में गहरे जख्म हैं। 


रात में ही हमले की सूचना पाकर जालिमनगर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज मनोज सिंह ने तेंदुए के हमले में जख्मी रामकेवल को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर रामकेवल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। डीएफओ जीपी सिंह ने बताया कि तेंदुए के हमले की जानकारी मिली है। टीम को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed