{"_id":"5d2e0a638ebc3e6cc17ca9c0","slug":"old-age-deaths-in-suspicious-circumstances-faizabad-desk-news-lko471085942","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग महिला की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। थाना क्षेत्र मवई के महमदवापुर गांव में सोमवार रात संदिग्ध हालात में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला अपने मायके में रहती थी और उसके कोई संतान नहीं थी।
महिला की ससुराल के पट्टीदारों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
बाराबंकी के असंद्रा थाना क्षेत्र के सालाभारी गांव की रहने वाली सूर्यकला (80) पत्नी स्व. रामआधार अपने मायके महमदवापुर गांव में कृष्णा रमन यादव के साथ रहती थीं। सोमवार रात अचानक उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इसकी सूचना पर सूर्यकला की ससुराल से 15-20 लोग घटनास्थल पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। महिला के ससुरालीजन बरसाती, रामतीर्थ वर्मा आदि ने आरोप लगाया कि उनकी दादी को गांव के ही कृष्णा रमन यादव ने संपत्ति के लालच में मार डाला है।
बताया कि उनकी दादी के कोई संतान नहीं है। कृष्णा रमन ने उन्हें बहलाकर कुछ जमीन बेच दी और बाकी बची जमीन का अपने नाम बैनामा करा लिया।
इसके बाद अब सूर्यकला को रास्ते से हटाने के लिए हत्या कर दी। उन्होंने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। मवई थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि परिवारीजनों के आरोप के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तहरीर के आधार पर आरोपी कृष्णा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया कि शव देखकर हत्या जैसा कुछ प्रतीत नहीं हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।