{"_id":"5d1d86bb8ebc3e3c9469f844","slug":"oil-tanker-cathes-fire-after-accident-in-barabanki","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: अयोध्या हाइवे पर तेल से भरा टैंकर पलटा, लगी भीषण आग, हादसे में कई झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: अयोध्या हाइवे पर तेल से भरा टैंकर पलटा, लगी भीषण आग, हादसे में कई झुलसे
Thu, 04 Jul 2019 10:38 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 04 Jul 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
हादसे का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी सिटी इलाके में बृहस्पतिवार की सुबह लखनऊ-अयोध्या एचएच-28 हाइवे पर रिलायंस का एक तेल से भरा टैंकर बेकाबू होकर पलट गया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर पुलिसकर्मी पहुंचे और क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा करने लगे। इस दौरान घर्षण होने से टैंकर में धमाके के साथ आग लग गई। हादसे में कई लोग झुलस गए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग काफी विकराल थी। जिसमें सीएफओ आरके तिवारी, एफएसओ प्रभाकर पांडेय समेत करीब 12 लोग झुलस गए। सभी का अस्पताल में इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
सीओ सदर बाराबंकी राजेश यादव के मुताबिक, उन्हें जानकारी मिली कि एक तेल से भरा टैंकर लखनऊ से फैजाबाद जा रहा था। जिसके पलटने से आग लग गई है।
कोतवाल धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि हादसे से करीब तीन घंटे यातायात बाधित रहा, लेकिन अब सिटी के अंदर और हाइवे पर एक साइड के वाहनों को निकाला जा रहा है।
Trending Videos
हादसे में ये झुलसे
अस्पताल में भर्ती झुलसे हुए लोग
- फोटो : amar ujala
1. राजकुमार तिवारी, सीएफओ
2. प्रभाकर पांडेय, एफएसओ
3. शरदचंद अवस्थी, फायर मैन
4. नरेंद्र प्रताप सिंह
5. शिवचंद
6. चन्द्रधर दुबे
7. राममिलन
8. लालचंद
9. रमेश वर्मा
10. सुनील कुमार
11. विनोद यादव
12. संदीप वर्मा
13. संग्राम सिंह, ग्रामीण, निवासी ग्राम डमोरा थाना सफदरगंज।
2. प्रभाकर पांडेय, एफएसओ
3. शरदचंद अवस्थी, फायर मैन
4. नरेंद्र प्रताप सिंह
5. शिवचंद
6. चन्द्रधर दुबे
7. राममिलन
8. लालचंद
9. रमेश वर्मा
10. सुनील कुमार
11. विनोद यादव
12. संदीप वर्मा
13. संग्राम सिंह, ग्रामीण, निवासी ग्राम डमोरा थाना सफदरगंज।