फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   oil sample failed, found harmful for health

लखनऊ में जानलेवा तेल खपा रही थी ऑयल मिल, नमूना फेल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
oil sample failed, found harmful for health
लखनऊ। होली के दौरान मोहनलालगंज की ऑयल मिल से लिए गए सरसों व रिफाइंड तेल के 22 नमूनों में से 8 सेहत के लिए बेहद खतरनाक पाए गए। लैब की रिपोर्ट बताती है कि ऐसा तेल खाना जानलेवा भी हो सकता है। वहीं बचे 14 नमूने भी घटिया पाए गए। मिल में यह तेल अलग-अलग ब्रांड नेम से पैक कर बाजार में खपाया जा रहा था। एफएसडीए के अभिहित अधिकारी (डीओ) एसपी सिंह के मुताबिक 2 व 3 मार्च को मोहनलालगंज के यशोधरा ऑयल मिल पर छापा मारा गया था। यहां अलग-अलग ब्रांड नेम से खाद्य तेल पैक किया जा रहा था। इस दौरान 30,768 लीटर घटिया तेल सीज किया गया था। वहीं 22 नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए थे। खाद्य तेल खराब हो चुका था खाद्य तेल के 8 नमूने रैंसिडिटी बढ़ने के कारण सेहत के लिए बेहद खतरनाक पाए गए। रैंसिडिटी को आसान शब्दों में कहें तो ऐसी चीज जो बासी हो, दुर्गंधयुक्त हो। डीओ एसपी सिंह का कहना है कि तेल की रैंसिडिटी तभी बढ़ती है जब या तो वह पुराना हो जाए या लंबे समय से खुले में रखा हो। लैब की रिपोर्ट से साफ है कि फर्म एक्सपायरी तेल पैक कर खपा रही थी। ऐसा तेल खाने से कैंसर और लिवर से संबंधित गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। वहीं इसी मिल से लिए गए 14 नमूने घटिया पाए गए। इनमें पैकेजिंग एक्ट से जुड़ी खामियां पाई गईं। यानी किसी में एक्सपायरी डेट नहीं थी तो किसी में पैकेजिंग डेट नहीं थी। लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश डीओ ने बताया कि लैब रिपोर्ट के बाद यशोधरा ऑयल मिल को नोटिस भेजा जा रहा है। मिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मिल का लाइसेंस निरस्त किए जाने की भी सिफारिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed