फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Oil price hiked by Rs 4 and rice by Rs 3 per kg

Lucknow News: तेल चार और चावल तीन रुपये किलो महंगा

Thu, 21 May 2026 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Oil price hiked by Rs 4 and rice by Rs 3 per kg
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बीच बाजार में एक दिन में ही खाद्य तेलों पर 4 रुपये प्रति लीटर, चावल पर तीन और चने की दाल पर दो रुपये किलो की तेजी आई है। पिछले एक सप्ताह में ही खाद्य तेलों पर 15 रुपये, चावल पर चार रुपये किलो तक दाम बढ़े हैं। खास बात यह कि यह महंगाई परिवहन भाड़े की वजह से नहीं, बल्कि बाजार में बढ़ती जमाखोरी से बढ़ी है।
विज्ञापन

कारोबारियों के मुताबिक, पीएम मोदी की सोना, पेट्रोल डीजल व खाद्य तेल के कम से कम इस्तेमाल की अपील के बाद दाम बढ़ने की आशंका के चलते जमाखोरी शुरू हो गई। हाल ही में आई सरसों की फसल के बावजूद बाजार में सरसों के दामों में 800 रुपये क्विंटल का इजाफा हुआ है। सरसों तेल 160 से 175, रिफाइंड 145-160 हो गया है। उधर, चावल मिलों को कुटाई के लिए पर्याप्त धान नहीं मिल पा रहा है। इससे 38 रुपये किलो वाला चावल पहले 39 और अब 42 रुपये किलो हो गया है। चने की दाल भी 2 रुपये किलो महंगी हुई है। कारोबारी बताते हैं कि चना एमपी, राजस्थान और ऑस्ट्रेलिया से आ रहा है।
विज्ञापन

पाम ऑयल का आयात भी घटा
सिटी स्टेशन रोड पर खाद्य तेल कारोबारी सिद्धार्थ गुप्ता बताते हैं कि इंडोनेशिया, मलयेशिया पाम ऑयल का एक्सपोर्ट घटा रहे हैं। वह बायोडीजल में पाम ऑयल का इस्तेमाल करना चाह रहे हैं। इससे खाद्य तेलों के दाम एक हफ्ते में 15 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

माल की कमी से बढ़ा संकट
गल्ला मंडी के चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल बताते हैं इस बार चावल का निर्यात बांग्लादेश में खूब हुआ है, जिससे धान की कमी हो गई है। यह अब मिलों को ही बड़ी मुश्किल से मिल रहा है। यही वजह है कि 8-10 दिन में चावल के दाम चार रुपये किलो तक दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed