फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Oil companies will give relief to those who wants to get new gas connections

गैस कनेक्शन लेने वालों के लिए राहत भरी खबर, अब नहीं काटने पड़ेंगे एजेंसियों के चक्कर

Sat, 05 May 2018 01:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 05 May 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
Oil companies will give relief to those who wants to get new gas connections
डेमो - फोटो : डेमो

एलपीजी कनेक्शन पाने के लिए अब लोगों को एजेंसियों की मनमानी नहीं झेलनी पड़ेगी। सप्लाई से जुड़ी तेल कंपनियों ने नए कनेक्शनों से जुड़े सभी आवेदनों का डाटा बना कर इसकी साप्ताहिक स्टेटस रिपोर्ट हर सप्ताह एजेंसी डीलरों को देेना अनिवार्य कर दिया है। एजेंसी स्तर से इस रिपोर्ट में आवेदक का नाम, उसकी केवाईसी, फॉर्म रिपोर्ट, आवास और आवास संबंधी पहचान के प्रमाण सहित अन्य जरूरी सूचनाएं दर्ज होंगी। 

विज्ञापन


तेल कंपनियां आवेदक की स्टेट्स रिपोर्ट के आधार पर कनेक्शन के लिए सब्सिडीयुक्त सिलिंडर के साथ रेग्युलेटर की व्यवस्था तय मियाद में संबंधित एजेंसी उपलब्ध कराएंगी।  आवेदक को तय मियाद में नया एलपीजी कनेक्शन जारी होने या न हो पाने की निगरानी अब सीधे कंपनी स्तर पर तैनात विपणन अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन


आईओसीएल की ईडेन कंपनी से ज़ुड़े एक वरिष्ठ मार्केटिंग अधिकारी ने बताया कि गैस कनेक्शन देने में वितरक एजेंसियों की मनमानी की शिकायतों को तीनों तेल कंपनियों के राज्य समन्वयक ने गंभीरता से लिया है। ऐसे में लंबित आवेदनों के निस्तारण में बिना कारण लेटलतीफी पर डीलरों की जिम्मेदारी तय कर सीधी कार्रवाई भी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेल कंपनियां नया गैस कनेक्शन जारी किए जाने की सूचना सीधे आवेदक के लिंकअप मोबाइल पर अलर्ट एसएमएस के माध्यम से जारी करेंगी। साथ ही रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भी आवेदक के पते पर भी नए कनेक्शन की सूचना दी जाएगी। गैस एजेंसी पर पहुंचने की तिथि व समय की जानकारी भी पहले से ही मिलेगी। इससे आवेदक को गैस कनेक्शन के साथ रेग्युलेटर, गैस ट्यूब, चूल्हा व सिलिंडर आसानी से मुहैया कराए जाएंगै। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed