फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ofline examination for constable recruitment.

ऑफलाइन परीक्षा से होगी 42 हजार सिपाहियों की भर्ती, एजेंसियों के लिए आवेदन जारी

Sun, 24 Sep 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 24 Sep 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
Ofline examination for constable recruitment.
डेमो इमेज

42 हजार सिपाहियों की भर्ती ऑफलाइन परीक्षा के माध्यम से होगी। इसके लिए एजेंसी का चयन करने को भर्ती बोर्ड ने विज्ञापन निकाला है। परीक्षा के लिए कई कड़ी शर्तें तय गई हैं। पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी की सरकार ने सिपाही भर्ती के लिए परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त कर दी थी। नियमावली में बदलाव के बाद अब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने विज्ञापन जारी कर परीक्षा कराने के लिए एजेंसियों को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


भर्ती बोर्ड की ओर से कहा गया है कि यह परीक्षा ऑफलाइन होगी। सभी सेंटर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे। लिखित परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक परीक्षा और स्क्रीनिंग भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में ही करानी होगी। एजेंसी के पास हर अभ्यर्थी की बायोमीट्रिक कैप्चरिंग की भी व्यवस्था भी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड की ओर से कहा गया है कि सिपाही भर्ती परीक्षा नवीनतम तकनीक से कराई जाएगी। इसके लिए वही एजेंसियां आवेदन करें जिन्होंने पूर्व में संघ लोक सेवा आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग, इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसी परीक्षाएं सम्पन्न कराई हों।

तीन अक्टूबर तक करें आवेदन

Ofline examination for constable recruitment.

बोर्ड ने कहा है कि अभ्यर्थियों के लिए वेब एवं फोन समर्थित हेल्पलाइन नंबर भी आवश्यक होगा। एजेंसियां तीन अक्तूबर तक इसके लिए आवेदन कर सकती हैं।

20 लाख से अधिक आवेदन का अनुमान
भर्ती बोर्ड की ओर से कहा गया है कि सिपाहियों की भर्ती के लिए 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के आवेदन आने का अनुमान है। पिछली परीक्षा में 20 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिसमें 15 लाख पुरुष और 5 लाख महिलाएं थीं। 42 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए विज्ञापन अक्तूबर में जारी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed