फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   officials to give presentation in front of Uttar Pradesh chief minister.

11 विभागों की परीक्षा लेंगे CM योगी, 20 तक चलेगी क्लास

Mon, 03 Apr 2017 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 03 Apr 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
officials to give presentation in front of Uttar Pradesh chief minister.
सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने शासन के आला अफसरों की पहली परीक्षा की रूपरेखा तय हो गई है। प्रमुख सचिवों या सचिवों को आज से मुख्यमंत्री के सामने भाजपा के संकल्प-पत्र में किए गए वादों पर अमल के लिए तैयार कार्ययोजना का प्रजेंटेशन देना है। शासन के अधिकारी छुट्टियों में भी दफ्तर खोलकर इसकी तैयारी में जुटे रहे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सरकार की कमान संभालते ही प्रमुख सचिवों व सचिवों केसाथ बैठक कर ‘संकल्प-पत्र’ पर अमल के लिए विभागवार  कार्ययोजना बनाने और इसका प्रजेंटेशन देखने की बात कही थी। अब उन्होंने इसके लिए समूहवार व विभागवार कार्यक्रम तय कर दिया है।
विज्ञापन


खास बात यह कि मुख्यमंत्री ने प्रजेंटेशन के लिए शाम छह बजे का समय रखा है। बताया जाता है कि इससे अफसरों को ऑफिस के समय में दफ्तर नहीं छोड़ना पड़ेगा और विभागों के रूटीन कार्य प्रभावित नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी तय समय सीमा में फाइलें निपटाने में समय न होने का बहाना भी नहीं बना पाएंगे। दूसरा, प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से शासन के अफसरों  के पास अपनी समस्या लेकर आने वाले फरियादियों की सुनवाई भी प्रभावित नहीं होगी।

तीन अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलेंगे प्रजेंटेशन

officials to give presentation in front of Uttar Pradesh chief minister.

शासन के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के सामने विभागवार प्रजेंटेशन तीन अप्रैल से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलेगा। हर दिन के लिए मुख्यमंत्री ने विभागों का समूह बनाया है। समूहों में एक तरह के विभागों को शामिल किया गया है।

सीएम ने समूह में शामिल प्रत्येक विभाग के प्रजेंटेशन के लिए 20 से 45 मिनट का समय तय किया है। ज्यादातर विभागों को आधे घंटे का समय मिला है।

प्रजेंटेशन के लिए शनिवार का दिन भी रखा गया है। वैसे तो सचिवालय में शनिवार को छुट्टी रहती है लेकिन योगी शनिवार को भी फुलटाइम की तरह कार्य कर रहे हैं।

किस दिन किस विभाग की परीक्षा

officials to give presentation in front of Uttar Pradesh chief minister.

3 अप्रैल : समूह-1
उच्च, माध्यमिक, बेसिक, व्यावसायिक, प्राविधिक और कृषि शिक्षा।

6 अप्रैल : समूह-2
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग, ऊर्जा, अतिरिक्त ऊर्जा।

7 अप्रैल : समूह-3
कृषि, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, पशुधन, मत्स्य व दुग्ध विकास।

8 अप्रैल : समूह-4
लोक निर्माण, आवास एवं शहरी नियोजन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, परिवहन व नगर विकास।

10 अप्रैल : समूह-5
समाज कल्याण, नि:शक्त, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग व महिला कल्याण।

12 अप्रैल : समूह-6
खाद्य एवं रसद, राजस्व, श्रम, राज्य संपत्ति, सचिवालय प्रशासन।

इन विभागों के लिए तय की गई हैं ये तारीखें

officials to give presentation in front of Uttar Pradesh chief minister.

13 अप्रैल: समूह-7
ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम विकास, पंचायतीराज, सिंचाई एवं जल संसाधन, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा।

15 अप्रैल: समूह-8
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, बाल विकास एवं पुष्टाहार।

18 अप्रैल : समूह-9
वित्त, संस्थागत वित्त, कर एवं निबंधन, आबकारी, वाणिज्य, मनोरंजन कर व भूतत्व एवं खनिकर्म।

19 अप्रैल : समूह-10
गृह, सतर्कता, कारागार प्रशासन एवं सुधार, होमगार्ड, नागरिक उड्डयन, वन एवं पर्यावरण।

20 अप्रैल : समूह-11
लोक सेवा प्रबंधन, पर्यटन, संस्कृति, सूचना, धर्मार्थ कार्य, खेलकूद एवं युवा कल्याण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed