{"_id":"630b4b1021187a4426091c68","slug":"officers-write-letter-to-deputy-cm-for-promotion-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रोन्नति के लिए डिप्टी सीएम को फिर लिखा पत्र, बोले- अफसर मानसिक तनाव में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रोन्नति के लिए डिप्टी सीएम को फिर लिखा पत्र, बोले- अफसर मानसिक तनाव में
Sun, 28 Aug 2022 04:31 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 28 Aug 2022 04:31 PM IST
सार
मेडिकल फैकल्टी के प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रोन्नति को लेकर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि प्रोन्नति न होने से अफसर तनाव में हैं।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी स्टेट मेडिकल फैकल्टी में प्रशासनिक अधिकारियों की प्रोन्नति का मामला उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश के बाद भी नहीं सुलझ पाया है। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री को फिर पत्र लिखा है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का पद 2020 से खाली हैं।
पत्र में उन्होंने बताया है कि डिप्टी सीएम के निर्देश के बाद संयुक्त सचिव अनिल कुमार ने एक अगस्त को स्टेट मेडिकल फैकल्टी के अध्यक्ष और सचिव को पत्र लिखकर कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। पत्र में उन्होंने कहा है कि प्रोन्नति नहीं होने से प्रशासनिक अधिकारी मानसिक तनाव में हैं।
विज्ञापन