फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   officers wants new stylish vehicle.

लग्जरी कार चाहते हैं यूपी कमिश्नर-कलेक्टर

Sun, 21 Dec 2014 10:58 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 21 Dec 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
officers wants new stylish vehicle.

प्रदेश के कमिश्नर और कलेक्टर साहबान भी मंत्रियों और विधायकों की तरह लग्जरी वाहन चाहते हैं, पर सरकार शायद ही ‘इनोवा’ की उनकी मुराद पूरी कर पाए।

विज्ञापन


संकेत हैं कि एंबेसडर की जगह टाटा सफारी या टाटा आरिया खरीदने की अनुमति दी जा सकती है। इस पर विचार-विमर्श चल रहा है।

दरअसल, सरकारी विभागों में एंबेसडर कार का इस्तेमाल लंबे अरसे से होता रहा है। प्रशासनिक अफसर इसे शान की सवारी मानते हैं, लेकिन पिछले दिनों एंबेसडर कार का उत्पादन बंद हो गया।
विज्ञापन


अब कलेक्टर और कमिश्नर नया वाहन भी ऐसा ही चाहते हैं जो उनकी शान के अनुकूल हो। फील्ड के बड़े अफसरों ने अपनी पसंद तलाशी तो वे मंत्रियों और विधायकों की तरह इनोवा जैसे वाहनों पर पहुंचकर ठिठके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकार बताते हैं कि अलीगढ़, गोंडा, ललितपुर और अंबेडकरनगर से नए वाहन खरीदने की अनुमति मांगी गई है। राजस्व विभाग इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

इसमें सामने आया कि इनोवा शासन से एंबेसडर के विकल्प में वाहन खरीदने के लिए स्वीकृत लागत से करीब दोगुने की पड़ जाती है। ऐसे में इसकी मंजूरी बेहद मुश्किल है।

अफसर इसलिए चाहते हैं इनोवा

officers wants new stylish vehicle.

कमिश्नर और कलेक्टरों का तर्क है उनके साथ ड्राइवर, अर्दली और सुरक्षाकर्मी को मिलाकर कम से तीन का स्टाफ हर वक्त होता है।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान वहां की जरूरत से जुड़े कागजात भी साथ रखने पड़ते हैं। सात लाख रुपये का कोई भी ठीक-ठाक वाहन फोर सीटर से ऊपर नहीं होता।

वहीं, छोटे पहिये वाले वाहनों से टूटी-फूटी सड़कों और बाढ़ के दौरान ग्रामीण इलाकों में आना-जाना मुश्किल होगा। वहीं, टोएटा की इनोवा हर जगह आसानी से पहुंच सकती है और इसमें जरूरी स्टाफ भी आ जाएगा।
 
शासन ने उपजिलाधिकारियों और अपर जिलाधिकारियों के लिए टाटा सूमो और टाटा सूमो गोल्ड खरीदने की अनुमति देने का फैसला किया है।

हाल ही कुशीनगर, गोंडा, गाजीपुर, अलीगढ़, अमरोहा, झांसी, पीलीभीत के लिए एक-एक, लखीमपुर खीरी व मेरठ के लिए दो-दो, वाराणसी के लिए तीन और बुलंदशहर व रायबरेली के लिए चार-चार टाटा सूमो गोल्ड खरीदने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed