फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   officers transfer in uttar pradesh see here.

यूपी: 22 आईएएस व तीन पीसीएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल

Tue, 19 Jul 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 19 Jul 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
officers transfer in uttar pradesh see here.

शासन ने सोमवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मुख्य सचिव की जिम्मेदारी निभा चुके प्रवीर कुमार समेत 22 आईएएस व तीन पीसीएस अफसरों को नई तैनाती दी है। इस फेरबदल में पांच जिलों में नए डीएम की तैनाती हुई है जबकि रामपुर व मेरठ के डीएम हटा तो दिए गए लेकिन उनकी जगह अभी किसी की नियुक्ति नहीं की गई है।

विज्ञापन


प्रवीर कुमार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का चेयरमैन बनाया गया है। प्रवीर कुमार यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ भी होंगे। रमारमण से नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के  चेयरमैन का चार्ज वापस ले लिया गया है। वह नोएडा के सीईओ बने रहेंगे।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव कृषि प्रदीप भटनागर प्रदेश के नए कृषि उत्पादन आयुक्त होंगे। सिंचाई व राजस्व विभाग में भी नए प्रमुख सचिव की तैनाती की गई है। इसके अलावा मैनपुरी, रायबरेली, कन्नौज, गाजियाबाद व फीरोजाबाद में नए डीएम की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में हाईकोर्ट ने रमारमण के नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के  चेयरमैन के रूप में काम करने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद से ही उन्हें हटाकर किसी और की नियुक्ति किए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। इस मामले में राज्य सरकार को 20 जुलाई को अदालत में पक्ष रखना है इसलिए रमारमण से तीनों औद्योगिक प्राधिकरणों का चार्ज वापस लेकर प्रवीर कुमार को चेयरमैन बना दिया गया है। ग्रेटर नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपक अग्रवाल को वहीं मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।

इन्हें मिली ये जिम्मेदारी

officers transfer in uttar pradesh see here.

यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुण सिंह नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाए गए हैं। ग्रेटर नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रमोद चंद्र गुप्ता को मैनपुरी का डीएम बनाया गया है। कन्नौज के डीएम अनुज कुमार झा को इसी पद पर रायबरेली भेजा गया है। विशेष सचिव आबकारी डॉ. अशोक चंद्र कन्नौज के  नए डीएम होंगे।

फीरोजाबाद की डीएम निधि केसरवानी को गाजियाबाद का डीएम बनाया गया है जबकि नोएडा के एसीईओ राजेश प्रकाश फिरोजाबाद के डीएम होंगे। मेरठ के डीएम पंकज यादव को बेसिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर भेजा गया है जबकि रामपुर के डीएम राजीव रौतेला को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव के पद पर तैनाती मिली है।

प्रमुख सचिव वन संजीव सरन से एनआरआई विभाग का अतिरिक्त चार्ज वापस ले लिया गया है। प्रमुख सचिव ऊर्जा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास तथा पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन संजय अग्रवाल को एनआरआई विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। प्रमुख सचिव राजस्व सुरेश चंद्र अब प्रमुख सचिव सिंचाई होंगे।

दीपक सिंघल के मुख्य सचिव बनने के बाद से प्रमुख सचिव सिंचाई का पद खाली चल रहा था। प्रमुख सचिव खेलकूद एवं युवा कल्याण तथा श्रम अनीता भटनागर जैन को सुरेश चंद्र की जगह प्रमुख सचिव राजस्व बनाया गया है। आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के प्रमुख सचिव आरके तिवारी को प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन तथा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के प्रमुख सचिव महेश कुमार गुप्ता को खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के सचिव भुवनेश कुमार को मुख्य सचिव के प्रमुख स्टाफ आफिसर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। हथकरघा निदेशक रणवीर प्रसाद को श्रमायुक्त का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed