{"_id":"2fd9de973a1a7eb0e5989ec4a0381337","slug":"officers-transfer-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावरफुल बनने की चाहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावरफुल बनने की चाहत
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Tue, 26 Nov 2013 10:14 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी आजकल जोड़तोड़ में लगी है। अफवाहों के भरोसे शुरू हुई यह जोड़तोड़ कुर्सियों के लिए है।
विज्ञापन
एक कुर्सी है पंचमतल की और दूसरी है ब्यूरोक्रेसी के मुखिया की। मुखिया के बारे में अफवाह है कि वे दिल्ली जाने वाले हैं।
इसलिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात होने वालों से लेकर बड़े अफसर तक इस कुर्सी के सपने देखने में जुट गए हैं। रेस में सबसे आगे वे अफसर बताए जा रहे हैं, जो काफी मिलनसार हैं।
गाहे-बगाहे वे इस कुर्सी का काम भी संभालते रहते हैं। लेकिन कुछ अफसर उन्हें पटखनी देकर कुर्सी हथियाना चाहते हैं। दूसरी कुर्सी है पंचम तल की। मैडम के बारे में चर्चा है कि उन्हें नोएडा भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन
वैसे तो इस पर विश्वास नहीं हो रहा। लेकिन यदि ऐसा होता है तो यहां प्रभावशाली भूमिका में कौन होगा, इसको लेकर जोड़तोड़ शुरू हो गई है।
कुछ लोग पुराने अफसरों का नाम ले रहे तो कुछ एक प्रभावशाली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का नाम। अब यह तो समय ही बताएगा कि किसकी जोड़तोड़ कितना रंग लाती है।
विज्ञापन