फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   officers should solve problems of public says shivpal.

'सिर्फ समस्याएं न सुनें, समाधान भी करें अफसर'

Fri, 17 Oct 2014 12:49 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Oct 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
officers should solve problems of public says shivpal.

लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आम लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे हर रोज लोगों की समस्याएं सुने, उनका समाधान करें और जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी दें।

विज्ञापन


शिवपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को कालीदास मार्ग स्थित जनसुनवाई भवन में विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने फोन पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे प्रत्येक दिन निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को सुनें और कार्रवाई भी सुनिश्चित करें ताकि जनता को इधर-उधर भटकना न पडे़।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने कार्य व्यवहार और आचरण में सुधार लाएं और सरकारी योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाने के लिए प्रेरित करें।

यदि किसी व्यक्ति ने उन्हें अवगत कराया कि कोई अधिकारी समस्याओं के समाधान में लापरवाही दिखा रहा है तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा, प्रदेश सरकार जनता के हितों के लिए कटिबद्ध है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ी लिखी जनता ही उठा पाती है योजनाओं का लाभ

officers should solve problems of public says shivpal.

जनसुनवाई भवन में मौजूद युवाओं से शिवपाल सिंह ने कहा कि वे अपना अधिक से अधिक समय पढ़ाई पर लगाएं। बिना शिक्षा के विकास संभव नही है। शिक्षा से ही समाज जागरूक होता है।

शिक्षित व्यक्ति ही प्रदेश एवं देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाता है। यदि उत्तर प्रदेश को देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में लाना है तो शिक्षा के विकास के लिए दूर-दराज इलाकों में में रहने वालों को जागरूक करना होगा।

उन्होंने कहा कि पढ़ी-लिखी जनता ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठा पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed