{"_id":"5f52165269cd3c6156539375","slug":"officers-should-reach-office-by-half-past-nine","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर हाल में साढ़े नौ बजे तक दफ्तर पहुंचे अफसर, इन्हें दी गई उपस्थिति चेक करने की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर हाल में साढ़े नौ बजे तक दफ्तर पहुंचे अफसर, इन्हें दी गई उपस्थिति चेक करने की जिम्मेदारी
Fri, 04 Sep 2020 03:56 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 04 Sep 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
सरकारी दफ्तरों में अफसरों को हर हाल में साढ़े नौ बजे तक पहुंचना होगा। इस संबंध में गृह विभाग समेत सभी प्रमुख विभागों के विभागाध्यक्षों को अपने अधीनस्थों की उपस्थिति सुबह 9.30 तक चेक करने के निर्देश दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव सभी अपने अधीनस्थों की उपस्थिति चेक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी अफसर या कर्मचारी बिना किसी कारण के गायब न रहे। सरकारी कामों में तेजी लाने के लिए यह निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के हवाले से यह भी कहा कि कोई भी कार्यालय सात दिन से अधिक किसी पत्रावली को लंबित न रखें और किसी पटल में तीन दिन से अधिक पत्रावली न रुके।
विज्ञापन
साथ ही जिलों में आम जन की समस्याओं के निस्तारण के लिए भी अफसरों से सुबह 9 से 11 बजे तक बैठने और पूर्व में दिए गए निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
विज्ञापन