{"_id":"f9b12d7fd53d0620de13ee8cba0fb7ba","slug":"officers-found-absent-during-forest-state-minister-surprise-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री का निरीक्षण, अफसर रहे नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री का निरीक्षण, अफसर रहे नदारद
आशुतोष मिश्रा/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 17 Jul 2014 08:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन राज्यमंत्री फरीद महफूज किदवई के औचक निरीक्षण के दौरान बुधवार को इंदिरानगर स्थित उप्र वन निगम मुख्यालय में लेखाधिकारी, जायका परियोजना के वित्त नियंत्रक समेत कई अधिकारी, कर्मचारी नदारद मिले।
विज्ञापन
मंत्री ने आला अधिकारियों से इस बाबत रिपोर्ट तलब की है। किदवई जब पहुंचे तो कई कमरों में अधिकारी-कर्मचारी गायब मिले। इसपर उन्होंने निगम के प्रबंध निदेशक इकबाल सिंह से पूछताछ की।
विज्ञापन
मंत्री ने जापान सरकार की मदद से चल रही उप्र सहभागी वन प्रबंधन-निर्धनता उन्मूलन परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक कार्यालय का भी निरीक्षण किया।
वहां मुख्य परियोजना निदेशक राजीव कुमार तो मिले लेकिन जायका परियोजना के वित्त नियंत्रक समत कई अधिकारी-कर्मचारी गायब मिले।
मंत्री ने कर्मचारी समस्याओं के निराकरण के लिए कर्मचारी संगठनों से भी बात की। उन्होंने वन निगम के ठेकों, कार्यों में पारदर्शिता बरतने की नसीहतें भी दीं। उन्होंने वन रक्षकों को बांटी गई बाइकों का वेरीफिकेशन कराने को कहा।
विज्ञापन