{"_id":"60d07ead8ebc3e7ceb5a5d15","slug":"officers-are-waiting-for-new-joining-after-completing-probation-period","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रोबेशन पीरियड पूरा कर चुके आईपीएस अफसरों को नई तैनाती का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रोबेशन पीरियड पूरा कर चुके आईपीएस अफसरों को नई तैनाती का इंतजार
Mon, 21 Jun 2021 05:27 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 21 Jun 2021 05:27 PM IST
सार
प्रोबेशन पीरियड पूरा कर चुके आईपीएस अफसरों को अभी तक नई तैनाती नहीं मिल सकी है। इसे लेकर उनमें नाराजगी है पर कार्रवाई के डर से वो कुछ भी नहीं कह पा रहे हैं।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रोबेशन पीरियड पूरा कर चुके 2016 बैच के अधिकतर आईपीएस अफसरों को नई तैनाती नहीं मिली है। ये अफसर अब भी अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। इससे बैच के अफसरों में रोष पनप रहा है लेकिन कार्रवाई के डर से कोई अफसर बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
दरअसल आईपीएस अफसरों का 4 वर्ष का प्रोबेशन पीरियड होता है। इस दौरान थाने के इंस्पेक्टर से लेकर सीओ और एडीशनल एसपी तक के काम देखने होते हैं। इसके बाद जिलों में तैनाती दी जाती है। लेकिन मौजूदा समय में आईपीएस अफसरों का पूरा ढांचा ही गड़बड़ हो गया है।
विज्ञापन
जहां पहले पुलिस सेवा में 4 साल पूरा होने से पहले ही जिलों की कमान दे दी जाती थी, वहीं अब 6-7 साल बाद भी इंतजार करना पड़ रहा है। कई आईपीएस 2014 और 2015 बैच के हैं जिन्हें अब तक किसी जिले का चार्ज नहीं दिया गया है। ये अफसर सरकार के निर्धारित मानकों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे अफसरों में नाराजगी बहुत है, लेकिन कोई भी अफसर खुल कर बोलने से डर रहा है।
विज्ञापन
पहले डिलीट किया ट्वीट, फिर अकाउंट ही कर दिया बंद
2014 बैच के आईपीएस गौरव बंसवाल जिन्होंने नान काडर पोस्ट पर एक साल पूरा होने को लेकर ट्वीट किया था उन्हें भी अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ गया। आखिर में उन्हें अपना अकाउंट ही डिलीट करना पड़ गया। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्होंने अपना अकाउंट खुद डिलीट किया है या फिर किसी दबाव में अकाउंट डिलीट किया गया है।