{"_id":"58e9fbfb4f1c1b9d385b47d0","slug":"officer-transfer-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बड़ी संख्या में होंगे अफसरों के तबादले, अफसरों की लिस्ट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बड़ी संख्या में होंगे अफसरों के तबादले, अफसरों की लिस्ट तैयार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 09 Apr 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में योगी सरकार के बीस दिनों के बाद प्रशासन में बड़े फेरबदल की तैयारी है। इसे दिल्ली में यूपी के सीएम आदित्यनाथ व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मुलाकात से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार प्रदेश में लगभग 200 अफसरों के तबादले की सूची तैयार हो गई है, साथ ही प्रदेश के नए डीजीपी व मुख्य सचिव के नाम पर भी सहमति बन गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नई सरकार के आने के बाद भी प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
वहीं, केंद्र के कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय द्वारा तय प्रशिक्षण कार्यक्रम में यूपी के 47 आईएएस अफसर भाग लेंगे, जिससे 29 जिलों के डीएम की कुसी खाली हो जाएगी।
विज्ञापन
ऐसे में प्रशासन में बड़े फेरबदल पर पहले से अटकलें लग रही हैं।